Hindi News 90
Notification

Mid Size SUV : स्कॉर्पियो नं.1 पोजिशन पर, देखें मार्च में बिकने वाली टॉप-10 कारों का रिपोर्ट कार्ड

Rakesh Kumar
6 Min Read
scorpio n

Mid Size SUV : हमारे देश में कारों की लोकप्रियता बढ़ती ही जा रही है। चाहे जो सेग्मेंट हो कारों की बिक्री का आंकड़ा बताता है कि इन्हें चाहने वालों की कोई कमी नहीं है। आज हम मार्च 2023 में भारतीय बाजार में मिड साइज एसयूवी सेग्मेंट में बिकी टॉप-10 कारों का रिपोर्ट कार्ड पेश करेंगे। इसके आधार पर निकट भविष्य में इस मिड साइज एसयूवी खरीदने की योजना बनाने वाला कार लवर अपनी धारणा बना सकता है। सबसे पहले आपको बता दें कि मार्च में कुल 26130 मिड साइज एसयूवी बिकीं। पिछले साल यानी मार्च 2022 में यह संख्या 22805 थी। महिंद्रा ने अपनी तीन गाड़ियों स्कॉर्पियो क्लास्कि, स्कॉर्पियो एन और एक्सयूवी700 के साथ मिड साइज एसयूवी के 53 फीसदी मार्केट शेयर पर कब्जा जमाया हुआ है।

Scorpio Classic & Scorpio N

स्कॉर्पियो क्लासिक और एन की मार्च 2023 में कुल 8788 यूनिट बिकीं और ये पहले स्थान पर हैं। मार्च 2022 में यह संख्या 6061 थी और इस आधार पर ईयर ओवर ईयर (YoY) यानी साल दर साल 44.99 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई है। इनका मार्केट शेयर 33.63 प्रतिशत है। इन दोनों कारों की मंथ ओवर मंथ (MoM) ग्रॉथ 26.45% है। पिछले माह फरवरी में इनकी 6950 यूनिट बिकी थी। महिंद्रा ने अप्रेल में स्कॉर्पियो क्लासिक और स्कॉर्पियो एन के दाम बढ़ा दिए हैं। क्लासिक के दाम 35 से 67 हजार रुपए तक, स्कॉर्पियो एन के पेट्रोल वेरिएंट्स के 46 हजार और डीजल वेरिएंट्स के 58 हजार रुपए तक बढ़ा दिए। अब स्कॉर्पियो की कीमत 13 लाख से 24.52 लाख रुपए तक पहुंच गई है।

Mahindra XUV700

मिड साइज एसयूवी की सेल में दूसरे नंबर पर महिंद्रा की ही एक्सयूवी700 है। इसकी मार्च 2023 में कुल 5107 यूनिट बिकी। मार्च 2022 में यह संख्या 6040 थी। इसकी YoY -15.45% रही। इसका मार्केट शेयर 19.54% है। इसकी MoM 13.36% है। फरवरी 2023 में इसकी 4505 यूनिट बिकी थीं।

MG Hector & MG Hector +

मिड साइज एसयूवी की सेल में तीसरे नंबर पर एमजी हेक्टर और हेक्टर प्लस हैं। इनकी मार्च 2023 में कुल 4105 यूनिट बिकी। मार्च 2022 में यह संख्या 2019 थी। इसकी YoY -103.32% रही। इसका मार्केट शेयर 15.71% है। इसकी MoM 60.48% है। फरवरी 2023 में इसकी 2558 यूनिट बिकी थीं।

Tata Harrier

मिड साइज एसयूवी की सेल में चौथे नंबर पर टाटा हैरियर है। इसकी मार्च में कुल 2561 यूनिट बिकी। मार्च 2022 में यह संख्या 2491 थी। इसकी YoY 2.81% रही। इसका मार्केट शेयर 9.80% है। इसकी MoM 24.68% है। फरवरी 2023 में इसकी 2054 यूनिट बिकी थीं।

यह भी पढ़ें : अखरेगी नहीं यह Bike क्योंकि देती है शानदार माइलेज, और चीजों में भी दे रही सबको टक्कर

Hyundai Alcazar

मिड साइज एसयूवी की सेल में पांचवें नंबर पर हुंडई अल्काजार है। इसकी मार्च में कुल 2519 यूनिट बिकी। मार्च 2022 में यह संख्या 2502 थी। इसकी YoY 0.68% रही। इसका मार्केट शेयर 9.64% है। इसकी MoM 61.58% है। फरवरी 2023 में इसकी 1559 यूनिट बिकी थीं।

Tata Safari

मिड साइज एसयूवी की सेल में छठे नंबर पर टाटा सफारी है। इसकी मार्च में कुल 1890 यूनिट बिकी। मार्च 2022 में यह संख्या 2227 थी। इसकी YoY -15.13% रही। इसका मार्केट शेयर 7.23% है। इसकी MoM 50.96% है। फरवरी 2023 में इसकी 1252 यूनिट बिकी थीं।

Hyundai Tucson

मिड साइज एसयूवी की सेल में सातवें नंबर पर हुंडई टकसन है। इसकी मार्च में कुल 581 यूनिट बिकी। मार्च 2022 में यह संख्या 109 थी। इसकी YoY 433.03% रही। इसका मार्केट शेयर 2.22% है। इसकी MoM 16.67% है। फरवरी 2023 में इसकी 498 यूनिट बिकी थीं।

Jeep Compass

मिड साइज एसयूवी की सेल में आठवें नंबर पर जीप कम्पास है। इसकी मार्च में कुल 395 यूनिट बिकी। मार्च 2022 में यह संख्या 1273 थी। इसकी YoY -68.97% रही। इसका मार्केट शेयर 1.51% है। इसकी MoM -2.71% है। फरवरी 2023 में इसकी 406 यूनिट बिकी थीं।

Volkswagen Tiguan

मिड साइज एसयूवी की सेल में नौवें नंबर पर फॉक्सवेगन तिगुएन है। इसकी मार्च में कुल 132 यूनिट बिकी। मार्च 2022 में यह संख्या 31 थी। इसकी YoY 325.81% रही। इसका मार्केट शेयर 0.51% है। इसकी MoM 41.94% है। फरवरी 2023 में इसकी 132 यूनिट बिकी थीं।

Citroen C5 Aircross

मिड साइज एसयूवी की सेल में 10वें नंबर पर सिट्रॉएन सी5 एअरक्रॉस है। इसकी मार्च में कुल 52 यूनिट बिकी। मार्च 2022 में भी यह संख्या 52 थी। इसकी YoY 0.00% रही। इसका मार्केट शेयर 0.20% है। इसकी MoM 1200.00% है। फरवरी 2023 में इसकी 52 यूनिट बिकी थीं।

यह भी पढ़ें : आज ही घर ले आएं ये शानदार Wagon R, नहीं पड़ेगा जेब पर ज्यादा भार, पढ़ें पूरी डिटेल

Share This Article
International Women’s Day 2024: 5 इलेक्ट्रिक स्कूटर पर भारी छूट, पत्नी और बहन को दें गिफ्ट Kawasaki का बिग डिस्काउंट ऑफर! Ninja 400 पर मिल रही 35,000 की तगड़ी छूट बस खरीदो, लगाओं, 360 डिंग्री रखेंगे चोर पर नजर, ये 10 बेस्ट वायरलेस CCTV कैमरे कड़ाके की ठंड में गर्म रखेगी ये कंबल, ये हैं 8 बेहतरीन ऑप्शन धरती की तरफ बढ़ रहा 470 फीट का एस्ट्रॉयड, जानिए पूरी डिटेल