Hindi News 90
Notification

Mahindra की इन कारों ने मार लिया मैदान, मई 2023 में ये 5 पेट्रोल वाहन सबसे ज्यादा बिके

Rakesh Kumar
3 Min Read
Mahindra XUV300

Mahindra भारत की टॉप मोस्ट ऑटोमोबाइल कंपनियों में से एक है। कंपनी अपने शानदार परफोरमेंस देने वाले वाहनों के लिए जानी जाती है। हिंदुस्तानियों को ये वाहन खूब रास आते हैं। वैसे जब कोई Mahindra की बात करता है तो दिमाग में सबसे पहले उसके डीजल वाहन आते हैं। हालांकि कारमेकर ने पेट्रोल वाहनों में भी अपनी पहचान बनाई है। Mahindra के Scorpio और XUV700 सहित कुछ और वाहन दोनों डीजल व पेट्रोल इंजन में अवलेबल है।

अब हम आपको मई 2023 में Mahindra के सबसे ज्यादा बिकने वाले 5 पेट्रोल वाहनों की जानकारी देंगे। इसमें उनकी बिक्री के आंकड़ों के साथ मई 2022 की सेल्स के आधार पर ईयर ओवर ईयर (YoY) ग्रॉथ की तुलना की गई है :-

यह भी पढ़ें : Hero और Honda की इन दोनों मोटरसाइकिल में से कौनसी रहेगी बेहतर, अंतर देखें और खुद जान जाएं

1. Mahindra XUV300

मई 2023 में बेस्ट सेलिंग Mahindra पेट्रोल विकल XUV300 है। इसकी पिछले महीने कुल 2149 कारें बिकीं। हालांकि मई 2022 की तुलना में इसमें गिरावट आई है। Mahindra ने तब इसकी 2397 यूनिट बेची थी। इस तरह से ये YoY आधार पर 10.3 प्रतिशत कम रही।

2. Mahindra XUV700

दूसरे स्थान पर Mahindra XUV700 है। इसकी मई में 1506 कारें बिकीं, जबकि मई 2022 में यह संख्या 887 थी। इसका मतलब है कि YoY 69.7 प्रतिशत ज्यादा रही। Scorpio-N की जैसे XUV700 पेट्रोल व डीजल वेरिएंट में बेची जाती है। यह कंपनी की फ्लैगशिप ऑफरिंग भी है, जिसमें ADAS टेक है।

3. Mahindra Thar

तीसरा सर्वाधिक बिकने वाला Mahindra पेट्रोल मॉडल है Thar। मई 2023 में Thar की 1106 यूनिट बिकीं। Mahindra की अधिकतर SUV की जैसे Thar भी पेट्रोल और डीजल फॉर्म दोनों में अवलेबल है। डीजल Thar ज्यादा बिकती है। Thar पेट्रोल की मई 2022 में 803 यूनिट बिकी थी। इस आधार पर इसकी YoY में 37.7 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज हुई है।

4. Mahindra Scorpio

Mahindra Scorpio हमेशा से Bolero के अतिरिक्त Mahindra का लोंगेस्ट सेलिंग प्रोडक्ट रहा है। मई 2023 में कारमेकर ने भारत में Scorpio Petrol की 790 यूनिट बेची। Scorpio दो मॉडल Scorpio Classic और Scorpio-N में बेची जाती है। Scorpio-N एक पेट्रोल इंजन के साथ अवलेबल है।

5. Mahindra KUV100

इस सूची में 5वां नंबर Mahindra KUV100 का है। इसकी पिछले महीने यानी मई 2023 में भारत में एक भी यूनिट नहीं बिकी। हालांकि KUV100 दूसरे देशों में एक्सपोर्ट की जाती है। Mahindra ने 202 यूनिट एक्सपोर्ट की। Mahindra ने पिछले साल भी मई में भारत में KUV100 की एक भी यूनिट नहीं बेची थी।

यह भी पढ़ें : फ्री में बदलवानी है Aadhaar की डिटेल तो बचे हैं बस इतने ही दिन, इस आसान तरीके से होगा काम

Share This Article
International Women’s Day 2024: 5 इलेक्ट्रिक स्कूटर पर भारी छूट, पत्नी और बहन को दें गिफ्ट Kawasaki का बिग डिस्काउंट ऑफर! Ninja 400 पर मिल रही 35,000 की तगड़ी छूट बस खरीदो, लगाओं, 360 डिंग्री रखेंगे चोर पर नजर, ये 10 बेस्ट वायरलेस CCTV कैमरे कड़ाके की ठंड में गर्म रखेगी ये कंबल, ये हैं 8 बेहतरीन ऑप्शन धरती की तरफ बढ़ रहा 470 फीट का एस्ट्रॉयड, जानिए पूरी डिटेल