Adipurush Prabhas : डायरेक्टर राजामौली की बाहुबली फिल्म ने साउथ इंडियन स्टार प्रभास का सितारा जबरदस्त तरीके से चमका दिया। उसके बाद से मजबूत कद-काठी के धनी प्रभास की लंबी-चौड़ी फैन फॉलोइंग हो गई है। फैंस उनसे जुड़ी हर बात जानने को बेकरार रहते हैं। वे तेलुगू स्टार प्रभास की पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों जिंदगी पर नजर रखते हैं। प्रभास भी अपने चाहने वालों को निराश नहीं करते हैं। वे सोशल मीडिया के माध्यम से कई चीजें शेयर करते हैं। अब प्रभास एक बार फिर से लाइमलाइट में हैं। उनकी मच अवेटेड फिल्म आदिपुरुष शुक्रवार (16 जून) को रिलीज हो जाएगी। इसमें प्रभास को भगवान श्रीराम का रोल निभाने का मौका मिला है। माना जा रहा है कि एक बार फिर से सफलता उनके कदम चूमेगी और उन्हें दर्शकों का भरपूर प्यार मिलेगा।
यह भी पढ़ें : ‘आदिपुरुष’ के डायरेक्टर ओम रावत को प्रोड्यूसर भूषण कुमार ने गिफ्ट की ये धांसू कार, जानें इस कार की कीमत और फीचर्स
Adipurush Prabhas : आज हम आपको प्रभास की लग्जरी लाइफ खोलकर दिखाएंगे। प्रभास की नेटवर्थ 29 मिलियन डॉलर (करीब 215 करोड़ रुपए) बताई जा रही है। प्रभास साउथ इंडियन सिनेमा के सबसे ज्यादा फीस लेने वाले एक्टर्स की लिस्ट में शामिल हैं। देश-विदेश हर जगह उनका जलवा है। प्रभास ने अब तक कई हिट फिल्मों में अपनी अदाकारी से लोगों को दीवाना बनाया है। प्रभास ने बाहुबली के बाद उनकी तगड़ी डिमांड को देखते हुए जबरदस्त तरीके से फीस बढ़ा दी। बॉलीवुड लाइफ की एक रिपोर्ट में बताया गया कि उन्होंने आदिपुरुष के लिए 150 करोड़ लिए हैं। प्रभास के पास आलीशान घर और कई महंगी कारें हैं। हैदराबाद में उनका एक शाही बंगला है। इसकी कीमत 65 करोड़ रुपए बताई जा रही है। इसमें हर प्रकार की फेसिलिटी अवलेबल है।
Adipurush Prabhas : इसके अलावा प्रभास के गैराज में एक से बढ़कर एक टॉप क्लास कार है। इनमें Jaguar XJR, BNW X 3, Skoda Superb, Range Rover जैसी गाड़ियां शुमार हैं, जो उनके घर की शोभा बढ़ा रही हैं। इनके अलावा एक Rolls Royce Phantom भी है, जिसकी कीमत 8 करोड़ रुपए से ज्यादा है। प्रभास जब इनमें से किसी भी कार में बैठकर निकलते हैं तो उन्हें देखने वालों की भीड़ लग जाती है। प्रभास जल्द ही प्रशांत नील की थ्रिलर मूवी सालार और प्रोजेक्ट के में अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण व दिशा पटानी के साथ नजर आएंगे।
यह भी पढ़ें : आज से भारत में बिकेगा Realme 11 Pro+, मिल रही इतनी छूट, फीचर्स भी हैं टिप-टॉप
होंडा कार्स इंडिया इस साल दूसरी बार गाड़ियों की कीमतों में बढ़ोतरी करने जा रही… Read More
SIP Calculator: 4,20,000 लाख का निवेश करके ₹ 65 लाख प्राप्त करना बहुत मुश्किल काम… Read More
हिमाचल प्रदेश में रहने वाली महिलाओं (women) को सरकारी पेंशन मिलेगी, जिसकी घोषणा के लिए… Read More
एसयूवी कारों का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। इसका कारण SUVs कारों की बढ़ती… Read More
WhatsApp एक नई सुविधा ला रहा है जिसे 'चैट फिल्टर' कहा जाता है, जो उपयोगकर्ताओं… Read More
मारुति सुजुकी इंडिया ने मार्च 2024 में अपनी नेक्सा रेंज की वाहनों पर भारी छूट… Read More