ट्रेंडिंग न्यूज़

आदिपुरुष के लीड स्टार्स को पसंद है ये भोजन, जानें रियल लाइफ में कौन क्या खाते हैं

Adipurush : रामायण पर आधारित पौराणिक फिल्म आदिपुरुष शुक्रवार (16 जून) को सिनेमाघरों में रिलीज हो जाएगी। हिंदी और तेलुगू भाषा में बनाई गई इस फिल्म को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। इसके डायरेक्टर ओम राउत हैं, जिन्होंने साल 2020 में आई पीरियड एक्शन फिल्म तान्हाजी का भी डायरेक्शन किया था। आपको बता दें कि आदिपुरुष मूवी की घोषणा एक मोशन पोस्टर के माध्यम से अगस्त 2020 में कर दी गई थी। इसका संगीत मशहूर संगीतकार अजय-अतुल की जोड़ी ने दिया है। फिल्म का बजट करीब 500 करोड़ रुपए है, जो इसे सबसे महंगी भारतीय फिल्मों में से एक बनाता है।

आज हम फैंस को आदिपुरुष के संबंध में दो बातों की जानकारी देंगे। एक तो यह कि इसमें किस कलाकार ने कौनसा किरदार निभाया है और दूसरा उन्हें कैसा खाना पसंद है। वैसे हम यहां एक बात कहना चाहेंगे कि कोई भी कलाकार जब रंगमंच, छोटे या बड़े पर्दे पर किसी का भी रोल साकार करता है तो वो उसमें पूरी जान डालने की कोशिश करता है। उस समय उसकी पर्सनल लाइफ कैसी है, यह बात मायने नहीं रखती। इसीलिए कहते हैं कि Reel और Real Life को अलग रखने की जरूरत है।

यह भी पढ़ें : आज से भारत में बिकेगा Realme 11 Pro+, मिल रही इतनी छूट, फीचर्स भी हैं टिप-टॉप

प्रभास

एक्टर प्रभास ने बाहुबली जैसी फिल्म को सुपरहिट बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। वे आदिपुरुष में मर्यादा पुरुषोत्तम माने जाने वाले भगवान श्री राम का रोल अदा करेंगे। हालांकि प्रभास नॉन वेजिटेरियन (मांसाहारी) हैं। प्रभास का फेवरेट फूड चिकन बिरयानी व बटर चिकन है।

कृति सेनन

बॉलीवुड की प्रतिभावान एक्ट्रेस कृति सेनन अब तक कई हिट मूवी में अपनी अदाकारी का लोहा मनवा चुकी हैं। कृति आदिपुरुष में सीता माता का किरदार निभा रही हैं। उनका फेवरेट फूड बटर चिकन और चिकन करी है। कृति छोले भटूरे भी काफी चाव से खाती हैं। कृति ने फिल्म के प्रमोशन के दौरान कहा कि मैंने सीता के रोल में अपना दिल और आत्मा डाल दी है। वह बहुत शुद्ध और दयालु आत्मा है।

देवदत्त नाग

एक्टर देवदत्त नाग ने फिल्म में श्रीराम भक्त हनुमान का किरदार निभाया है। देवदत्त का पसंदीदा खाना ग्रिल चिकन है। उन्हें चिकन लेग भी काफी पसंद है।

सैफ अली खान

90 के दशक से ही फैंस पर जादू चला रहे एक्टर सैफ अली खान भी फिल्म का हिस्सा हैं। वे इसमें रावण बने हैं। सैफ को नॉन वेज बेहद पसंद है। एक बार उनकी पत्नी एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने कहा था कि सैफ कभी भी शाकाहारी नहीं हो सकते। वे सिर्फ सुबह ही हल्का खाना खाते हैं।

सनी सिंह

आदिपुरुष में लक्ष्मण का रोल सनी सिंह के खाते में आया है। सनी को आइसक्रीम खाना खूब पसंद है। वे पाव भाजी पर भी फिदा हैं। वे शाकाहारी नहीं हैं क्योंकि एग उनकी डाइट में शामिल है। वे नाश्ते में ऑमलेट लेते हैं।

यह भी पढ़ें : लो नहीं खरीदा ना Ola S1 Pro को टक्कर देने वाला ये स्कूटर, अब बढ़ गई इतनी कीमत, जानें नई कीमत

 

Rakesh Kumar

Recent Posts

Honda की कारें होंगी महंगी, अमेज से लेकर सिटी होंडा की बढ़ेंगी इतनी कीमतें

होंडा कार्स इंडिया इस साल दूसरी बार गाड़ियों की कीमतों में बढ़ोतरी करने जा रही… Read More

6 months ago

SIP Calculator : 4.20 लाख निवेश करने पर मिलेंगे पूरे 65 लाख, यकीन नहीं तो यहां समझ लें पूरी कैलकुलेशन

SIP Calculator: 4,20,000 लाख का निवेश करके ₹ 65 लाख प्राप्त करना बहुत मुश्किल काम… Read More

6 months ago

18 से 59 साल की महिलाओं को मिलेगी पेंशन, नोटिफिकेशन जारी, जानें हर महीने कितनी होगी इनकम

हिमाचल प्रदेश में रहने वाली महिलाओं (women) को सरकारी पेंशन मिलेगी, जिसकी घोषणा के लिए… Read More

6 months ago

भारत में 7 लाख रुपए में मिल रही हैं ये धांसू SUVs, हुंडई एक्स्टर से लेकर टाटा पंच तक

एसयूवी कारों का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। इसका कारण SUVs कारों की बढ़ती… Read More

6 months ago

WhatsApp यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! ला रहा है ‘चैट फिल्टर’ फीचर

WhatsApp एक नई सुविधा ला रहा है जिसे 'चैट फिल्टर' कहा जाता है, जो उपयोगकर्ताओं… Read More

6 months ago

Maruti Suzuki की कारों पर भारी छूट: बलेनो, जिम्नी, फ्रॉन्क्स पर बचाए 80,000 रुपए तक

मारुति सुजुकी इंडिया ने मार्च 2024 में अपनी नेक्सा रेंज की वाहनों पर भारी छूट… Read More

6 months ago