ऑटोमोबाइल और गैजेट

हिंदुस्तानियों का दिल धड़काने आई ये कार, Tata Nexon EV Max XZ+ Lux लॉन्च, जानें कीमत व फीचर्स

Tata Nexon EV Max XZ+ Lux : हमारे देश में बैटरी से चलने वाले इलेक्ट्रिक विकल्स (EV) का काफी शोर है। कस्टमर्स के रिएक्शंस से उत्साहित कंपनियां उन्हें अपने साथ जोड़ने का कोई मौका हाथ से नहीं जाने देना चाहतीं। अब भारतीय बाजार में एक और EV की एंट्री हो गई है। टाटा मोटर्स ने आज शुक्रवार को 3.3 kW AC Charger के साथ Nexon EV Max XZ+ Lux लॉन्च कर दी। इसकी एक्स शोरूम शुरुआती कीमत 18.79 लाख रुपए है। इस वेरिएंट की बुकिंग खोल दी गई है। इस अपग्रेडेड एडिशन में कई शानदार फीचर्स हैं। इनमें हरमन द्वारा 10.25 इंच का एक नया टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, हाई रिजोल्युशन एचडी डिस्प्ले, वायरलैस एंड्रॉयड ऑटो व एप्पल कारप्ले, एचडी रियर व्यू कैमरा, वोइस असिस्टेंट व 180+ वोइस कमांड्स इन 6 लेंगवेज (इंग्लिश, हिंदी, बंगाली, तमिल, तेलुगू व मराठी) और एक नया यूजर इंटरफेस शामिल हैं। इलेक्ट्रिक मॉडल प्राइम और मैक्स वेरिएंट्स में अवलेबल है।

यह भी पढ़ें : Sunroof की सुविधा वाली सबसे सस्ती कार बनी Tata Altroz, ये फीचर्स भी पहली बार जोड़े

देखें Nexon Ev Prime और Nexon EV Max के वेरिएंट्स की कीमत

आईए अब Tata Nexon EV की वेरिएंट वाइज एक्स शोरूम कीमतें देखते हैं। Nexon Ev Prime के अलग-अलग वेरिएंट की कीमत 14.49 लाख से लेकर 17.19 लाख रुपए तक है। Nexon EV Prime के XM वेरिएंट की कीमत 14.49 लाख, XZ+ की 15.99 लाख, XZ+ Lux की 16.99 लाख, Dark XZ+ की 16.19 लाख और Dark XZ+ Lux की 17.19 लाख रुपए है। इसी तरह Nexon EV Max के अलग-अलग वेरिएंट की कीमत 16.49 लाख से लेकर 19.54 लाख रुपए तक है। Nexon EV Max के XM वेरिएंट की कीमत 16.49 लाख, XM 7.2 kW AC Fast Charger की 16.99 लाख, XZ+ की 17.49 लाख, XZ+ 7.2 kW AC Fast Charger की 17.99 लाख, XZ+ Lux की 18.79 लाख, XZ+ Lux 7.2 kW AC Fast Charger की 19.29 लाख, Dark XZ+ Lux की 19.04 लाख और Dark XZ+ Lux 7.2 kW AC Fast Charger की कीमत 19.54 लाख रुपए है।

शानदार है इन EV की रेंज और बैटरी

Tata Nexon EV एक इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स यूटिलिटी विकल (SUV) है। इस सेगमेंट में इस कार के प्रतिद्वंद्वी Mahindra XUV400, MG ZS EV, Hyundai Kona electric जैसे EV हैं। Tata Nexon EV Prime में एक 30.2 kWh लिथियम आयन बैटरी होती है, जबकि Nexon EV Max में इससे ज्यादा बड़ी 40.5 kWh बैटरी रहती है। ये बैटरी रसपेक्टिवली (क्रमश:) 127 bhp पॉवर व 245 Nm टॉर्क और 141 bhp पॉवर व 250 Nm टॉर्क जनरेट करती हैं। Nexon EV Prime का 312 km/charge और Nexon EV Max का 453 km/charge का दावा है। यानी इन कारों की बैटरी को एक बार फुल चार्ज करने पर इन्हें इतने किलोमीटर तक ले जाया जा सकता है। यह इनकी रेंज है।

यह भी पढ़ें : Kia की इन कारों ने मई में लगाई छलांग, इस कार की सेल में आई गिरावट, जानें सबका हाल

Rakesh Kumar

Recent Posts

Honda की कारें होंगी महंगी, अमेज से लेकर सिटी होंडा की बढ़ेंगी इतनी कीमतें

होंडा कार्स इंडिया इस साल दूसरी बार गाड़ियों की कीमतों में बढ़ोतरी करने जा रही… Read More

6 months ago

SIP Calculator : 4.20 लाख निवेश करने पर मिलेंगे पूरे 65 लाख, यकीन नहीं तो यहां समझ लें पूरी कैलकुलेशन

SIP Calculator: 4,20,000 लाख का निवेश करके ₹ 65 लाख प्राप्त करना बहुत मुश्किल काम… Read More

6 months ago

18 से 59 साल की महिलाओं को मिलेगी पेंशन, नोटिफिकेशन जारी, जानें हर महीने कितनी होगी इनकम

हिमाचल प्रदेश में रहने वाली महिलाओं (women) को सरकारी पेंशन मिलेगी, जिसकी घोषणा के लिए… Read More

6 months ago

भारत में 7 लाख रुपए में मिल रही हैं ये धांसू SUVs, हुंडई एक्स्टर से लेकर टाटा पंच तक

एसयूवी कारों का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। इसका कारण SUVs कारों की बढ़ती… Read More

6 months ago

WhatsApp यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! ला रहा है ‘चैट फिल्टर’ फीचर

WhatsApp एक नई सुविधा ला रहा है जिसे 'चैट फिल्टर' कहा जाता है, जो उपयोगकर्ताओं… Read More

6 months ago

Maruti Suzuki की कारों पर भारी छूट: बलेनो, जिम्नी, फ्रॉन्क्स पर बचाए 80,000 रुपए तक

मारुति सुजुकी इंडिया ने मार्च 2024 में अपनी नेक्सा रेंज की वाहनों पर भारी छूट… Read More

6 months ago