ऑटोमोबाइल और गैजेट

ऑस्ट्रेलिया से धांसू फीचर्स लेकर भारत उड़ान भरेगी ये SUV, Thar की बजाएगी पुंगी

Mahindra XUV 700 : होमग्रॉन ऑटोमेकर Mahindra and Mahindra ने आज बुधवार को यह घोषणा की कि उसने ऑस्ट्रेलिया में Mahindra XUV 700 लॉन्च कर दी है। यह स्पोर्ट्स यूटिलिटी विकल (SUV) वहां Honda CR-V, Mitsubishi Outlander और Nissan X-TRAIL जैसी कारों से भिड़ेगी। Mahindra XUV 700 दो वेरिएंट्स और एक 5 स्पीड टॉर्क कनवर्टर ऑटोमैटिक से पेयर्ड एक सोल 2.0 लीटर टर्बो पेट्रोल के साथ ऑफर की गई है। SUV में 2.2 लीटर टर्बो डीजल, एडब्ल्यूडी या मैनुअल ट्रांसमिशन नहीं है। XUV 700 की कीमत 36990 ऑस्ट्रेलियन डॉलर (मौजूदा एक्सचेंज रेट्स पर करीब 20.6 लाख रुपए) से शुरू होती है। माना जा रहा है जब यह SUV भारत आएगी तो Thar की हालत खराब कर देगी।

यह भी पढ़ें : Infinix Note 30 5G भारत में लॉन्च, 108 मेगापिक्सल का कैमरा, बाईपास चार्जिंग फीचर है खास

ऑस्ट्रेलिया में दो वेरिएंट्स में आ रही है XUV 700

ऑस्ट्रेलिया में Mahindra XUV 700 दो वेरिएंट्स AX7 और AX7L में अवलेबल है। कार में बेशुमार फीचर्स हैं। इनमें इंफोटेनमेंट सिस्टम व इंस्ट्रुमेंट क्लस्टर के लिए ट्विन 10.25 इंच स्क्रीन, एप्पल कारप्ले/एंड्रॉयड ऑटो, कनेक्टेड कार टेक, सोनी 3डी ऑडियो सिस्टम, 360 डिग्री कैमरा, इलेक्ट्रिक पार्क ब्रेक, इलेक्ट्रिक डोर हैंडल्स, वायरलैस चार्जिंग, डीएलआरएस के साथ एलईडी हाईलाइट्स शामिल हैं। इसके अलावा पुश बटन स्टार्ट, 18 इंच अलॉय व्हील्स, ऑटोमैटिक हैडलाइट्स एंड वाइपर्स, लेदरेटे सीट्स, टीपीएमएस, डुअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल, पैनोरेमिक सनरूफ, इलेक्ट्रिक सीट्स, लैदर स्टीयरिंग व्हील और गियर शिफ्टर, टेलीस्कोपिक स्टीयरिंग व्हील सहित और भी फीचर्स हैं।

इन कलर्स में से चुन सकते हैं कार

XUV 700 में पॉवरट्रेन और गियरबॉक्स पर नजर डालें तो इसमें एक 2.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन है। यह 197 bhp पॉवर और 380 Nm टॉर्क जनरेट करता है। इंजन एक 6 स्पीड टॉर्क कनवर्टर के साथ पेयर्ड रहता है, जो सिर्फ फ्रंट व्हील्स को पॉवर भेजता है। कस्टमर्स के पास कलर्स के कई ऑप्शन हैं। वे एवरेस्ट व्हाइट, मिडनाइट ब्लैक, डेजलिंग सिल्वर, रेड रेज और ग्लोबल लॉन्च कलर इलेक्ट्रिक ब्ल्यू में से कोई एक चुन सकते हैं।

ऐसे हैं सेफ्टी फीचर्स, इतनी है वारंटी

Mahindra SUV 700 में सेफ्टी फीचर्स भी शानदार हैं। इनमें 6 एअरबैग्स (डुअल, फ्रंट साइड और कर्टेन), टायर प्रेशर मोनिटरिंग, आइसोफिक्स चाइल्ड सीट एंकर्स, हिल होल्ड, हिल डिसेंट कंट्रोल, रॉल स्टेबिलिटी कंट्रोल, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी/ट्रेक्शन कंट्रोल, ब्रेक असिस्ट और इलेक्ट्रॉनिक ब्रेक फोर्स डिस्ट्रिब्यूशन के साथ एंटी लॉक ब्रेक्स शामिल हैं। SUV में एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम्स (ADAS) भी है। साथ ही एडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, स्मार्ट पायलट असिस्ट, फॉरवर्ड कोलाइजन वार्निंग, ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग, लेन डिपार्चर वार्निंग, लेन कीप असिस्ट, ट्रैफिक साइन रिकगनिशन और हाई बीम असिस्ट भी हैं। Mahindra, XUV 700 को 7 साल या 1 लाख 50 हजार किलोमीटर में से जो भी पहले पूरा हो जाए, उतनी वारंटी के साथ ऑफर कर रही है। कंपनी ने यह भी कहा है कि इस अवधि के लिए 24/7/365 रोडसाइड असिस्टेंस प्लान भी शामिल किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : Mahindra की इन कारों ने मार लिया मैदान, मई 2023 में ये 5 पेट्रोल वाहन सबसे ज्यादा बिके

Rakesh Kumar

Recent Posts

Honda की कारें होंगी महंगी, अमेज से लेकर सिटी होंडा की बढ़ेंगी इतनी कीमतें

होंडा कार्स इंडिया इस साल दूसरी बार गाड़ियों की कीमतों में बढ़ोतरी करने जा रही… Read More

6 months ago

SIP Calculator : 4.20 लाख निवेश करने पर मिलेंगे पूरे 65 लाख, यकीन नहीं तो यहां समझ लें पूरी कैलकुलेशन

SIP Calculator: 4,20,000 लाख का निवेश करके ₹ 65 लाख प्राप्त करना बहुत मुश्किल काम… Read More

6 months ago

18 से 59 साल की महिलाओं को मिलेगी पेंशन, नोटिफिकेशन जारी, जानें हर महीने कितनी होगी इनकम

हिमाचल प्रदेश में रहने वाली महिलाओं (women) को सरकारी पेंशन मिलेगी, जिसकी घोषणा के लिए… Read More

6 months ago

भारत में 7 लाख रुपए में मिल रही हैं ये धांसू SUVs, हुंडई एक्स्टर से लेकर टाटा पंच तक

एसयूवी कारों का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। इसका कारण SUVs कारों की बढ़ती… Read More

6 months ago

WhatsApp यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! ला रहा है ‘चैट फिल्टर’ फीचर

WhatsApp एक नई सुविधा ला रहा है जिसे 'चैट फिल्टर' कहा जाता है, जो उपयोगकर्ताओं… Read More

6 months ago

Maruti Suzuki की कारों पर भारी छूट: बलेनो, जिम्नी, फ्रॉन्क्स पर बचाए 80,000 रुपए तक

मारुति सुजुकी इंडिया ने मार्च 2024 में अपनी नेक्सा रेंज की वाहनों पर भारी छूट… Read More

6 months ago