ऑटोमोबाइल और गैजेट

यह Mahindra Bolero है या Land Rover Defender? देखिए SUV में हुए कौन-कौनसे बदलाव

Mahindra Bolero : भारत में ऐसी कई कारें हैं जिन्होंने लोगों के दिलों में खास जगह बना रखी है। इन कारों में कुछ ऐसा करिश्मा होता है कि इनका जादू सिर चढ़कर बोलता है। महिंद्रा बोलेरो भी ऐसी गाड़ी है जो अपने लुक और परफोरमेंस से तबीयत खुश कर देती है। इसने हिंदुस्तान में रग्ड ऑफ रोडर स्पोर्ट्स यूटिलिटी विकल (SUV) के रूप में पहचान बनाई है। यानी यह उबड़-खाबड़ और ऊंची-नीची सड़कों पर चलने के माफिक है। इसके अलावा बॉक्सी डिजाइन के साथ यह भारतीय ऑटोमेकर महिंद्रा के सबसे ज्यादा लोकप्रिय वाहनों में से एक है। इस कार की बिक्री के आंकड़े देखकर हर कोई इसकी सफलता की कहानी जान सकता है।

यह भी पढ़ें : ना पेट्रोल, ना चार्जिंग का झंझट, खुद-ब-खुद चार्ज होगी ये कार, ऐसे होगा चमत्कार

जानें बोलेरो के मोडिफिकेशन में कितना हुआ खर्चा

इससे भी बड़ी बात ये है कि बोलेरो उन लोगों के लिए एक खाली कैनवास की जैसे है जो अपनी जबरदस्त क्रिएटिविटी के साथ इस चार पहिया मशीन को बदल नई ऊंचाई देना चाहते हैं। अब मोडिफिकेशन (रूपांतरण) का एक ऐसा ही उदाहरण सामने आया है, जिसमें क्रिएटर्स ने इस एसयूवी को मोडिफाई कर एक पुराने जनरेशन की लैंड रोवर डिफेंडर (old-gen Land Rover Defender) जैसी दिखने वाली बना दिया। आपको बता दें कि दयाकरण व्लॉग्स नाम से यूट्यूब पर एक वीडियो अपलोड किया गया है। इसमें दिखता है कि बोलेरो में लैंड रोवर डिफेंडर एसयूवी के सभी फीचर्स डिस्प्ले हो रहे हैं। बिग डैडी मोडिफायर्स ने महिंद्रा बोलेरो को क्लासिक एसयूवी में बदलने का जिम्मा उठाया। ऐसी कारों को पसंद करने वालों के लिए यह बहुत बड़ा तोहफा है। उल्लेखनीय है कि कार के मोडिफिकेशन में कुल 5 लाख रुपए की लागत आई और यह प्रोजेक्ट 4 महीने में पूरा हुआ।

बाहरी हिस्सों में ये बदलाव कर दिया नया लुक

अब हम देखते हैं कि बोलेरो को नया लुक देने के लिए उसमें क्या-क्या बदलाव किए गए। सबसे पहले कार के बाहरी हिस्सों (एक्सटीरियर्स) की बात करते हैं। इसकी बोडी पूरी तरह से बदल दी गई है। इसकी बोडी को वही बुच एंड बॉक्सी डिजाइन दी गई है जो डिफेंडर में वास्तविक तौर पर दिखती है। कार में रग्ड लुक्स को बढ़ाने के लिए एक क्लासिक लुकिंग फ्रंट मैटेलिक बम्पर है। कार में ऑथेंटिक फीचर्स देने के लिए मोडिफायर्स ने फ्रंट ग्रिल और हैडलैम्प में मेटल यूनिट्स जोड़ी हैं। बोनेट को ऊंचा उठाने के साथ ऐसा आकार दिया गया है जिससे कार डिफेंडर जैसी लगे। कार को मॉडर्न टच देने के लिए हैडलैम्प्स, एलईडी प्रोजेक्टर यूनिट के रूप में हैं।

गाड़ी में इन चीजों को भी जोड़ा

महिंद्रा बोलेरो की पहचान में और बदलाव के लिए मोडिफायर्स ने इस एसयूवी के प्रपोर्शनंस में भी तब्दीली कर दी। इसमें 4 इंच लिफ्ट किट और चंकी लुकिंग टायर्स के साथ आफ्टरमार्केट ऑफ-रोड स्पेक व्हील्स के चलते एसयूवी आम तौर पर बाजार में मौजूद बोलेरो की तुलना में थोड़ी ऊंची दिखती है। खिड़की, दरवाजे और क्वार्टर ग्लास डिफेंडर वाली डिजाइन की याद दिलाते हैं। साइड में भी एक स्पेशली मेड मेटल फुट स्टेप शामिल है। बोलेरो को पीछे से नया रूप दिया गया है, जो एक बार फिर से डिफेंडर जैसा ही प्रतीत होता है। गाड़ी के इंटीरियर्स यानी अंदर की ओर भी परिवर्तन किए गए हैं। इंटीरियर का पूरी तरह से मेकओवर हुआ है। अब इसमें डोर पैड्स व डैशबोर्ड भूरे लेदरेटे अपहोलस्ट्री के साथ हैं। लेदरेटे सीट्स बीस्पोक फ्लोर मैट्स व रूफलाइनर्स के साथ कॉम्प्लीमेंटेड हैं।

यह भी पढ़ें : देखें टाटा मोटर्स की ‘तूफानी रफ्तार’, 4 महीने के अंदर ही 10000 Tiago EV बेच बनाया यह रिकॉर्ड

Rakesh Kumar

Recent Posts

Honda की कारें होंगी महंगी, अमेज से लेकर सिटी होंडा की बढ़ेंगी इतनी कीमतें

होंडा कार्स इंडिया इस साल दूसरी बार गाड़ियों की कीमतों में बढ़ोतरी करने जा रही… Read More

6 months ago

SIP Calculator : 4.20 लाख निवेश करने पर मिलेंगे पूरे 65 लाख, यकीन नहीं तो यहां समझ लें पूरी कैलकुलेशन

SIP Calculator: 4,20,000 लाख का निवेश करके ₹ 65 लाख प्राप्त करना बहुत मुश्किल काम… Read More

6 months ago

18 से 59 साल की महिलाओं को मिलेगी पेंशन, नोटिफिकेशन जारी, जानें हर महीने कितनी होगी इनकम

हिमाचल प्रदेश में रहने वाली महिलाओं (women) को सरकारी पेंशन मिलेगी, जिसकी घोषणा के लिए… Read More

6 months ago

भारत में 7 लाख रुपए में मिल रही हैं ये धांसू SUVs, हुंडई एक्स्टर से लेकर टाटा पंच तक

एसयूवी कारों का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। इसका कारण SUVs कारों की बढ़ती… Read More

6 months ago

WhatsApp यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! ला रहा है ‘चैट फिल्टर’ फीचर

WhatsApp एक नई सुविधा ला रहा है जिसे 'चैट फिल्टर' कहा जाता है, जो उपयोगकर्ताओं… Read More

6 months ago

Maruti Suzuki की कारों पर भारी छूट: बलेनो, जिम्नी, फ्रॉन्क्स पर बचाए 80,000 रुपए तक

मारुति सुजुकी इंडिया ने मार्च 2024 में अपनी नेक्सा रेंज की वाहनों पर भारी छूट… Read More

6 months ago