इन दिनों पूरे देश में गर्मी का सितम है। तेज धूप ने सबकी हालत खराब की हुई है। ऊपर से लू और भी जानलेवा साबित हो रही है। लू के थपेड़ों से हर कोई बेहाल है। घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। ऐसा लगता है पूरे समय पंखे, कूलर या एसी के सामने ही बैठे रहें। फिर भी किसी न किसी काम से बाहर तो जाना ही पड़ता है। जिसके पास कार की व्यवस्था है वो गर्मी से बचाव के लिए इसका इस्तेमाल करना पसंद करता है। हालांकि भड़कीले तापमान के सामने कई दफा कार भी बेअसर हो जाती है। कार गर्मी की मार से नहीं बचा पाती। खास तौर से पुरानी कारों में यह समस्या ज्यादा होती है। इसकी वजह है कि उन कारों के पिछले हिस्से यानी रियर में AC वेंट्स की व्यवस्था नहीं होती है। इससे कार में पीछे बैठने वालों के पसीने छूटते रहते हैं।
यह भी पढ़ें : अरे!!!ये तो पता ही नहीं था… इतनी मामूली सी चूक के चलते Bike में झटपट खत्म हो जाता है Petrol
अगर कोई दोपहर में कार में कहीं जा रहा है और पीछे 3 सवारी बैठी है तो उनका सफर बहुत मुश्किल से कटता है। अब क्या किया जाए? आज हम आपको कार की बैक सीट पर एसी वेंट्स लगाने के लिए एक सस्ता, सुंदर और टिकाऊ जुगाड़ बता रहे है, जिससे पीछे बैठने वालों को काफी हद तक राहत मिल जाएगी। आप इसे घर पर ही इनस्टॉल कर सकते हैं। इसका खर्चा जान आप हैरान रह जाएंगे। इसमें आपके सिर्फ 80 से 100 रुपए ही लगेंगे। आपको लग रहा होगा कि हम मजाक कर रहे हैं, लेकिन यह सच है। आईए अब इस मैथड को विस्तार से जानें। यूट्यूब पर इसका वीडियो भी उपलब्ध है।
कार के रियर में AC वेंट्स लगाने के लिए सबसे पहले गियर बॉक्स के कवर को अलग करें। इसके नीचे से एक पाइप का प्रयोग करके वेंट्स को पीछे की ओर ले जाएंगे। यहां आसानी से खुल जाने वाले कुछ पेच होते हैं। पेच खुलने के बाद यह सेक्शन अलग कर लें। अब नीचे की तरफ मौजूद एक और सेक्शन को भी अलग कर लें। यहां कुछ पेच व लॉक होते हैं। अलग हुए प्लास्टिक के सेक्शन में एक होल (छेद) करें। ड्रिल मशीन के गोल बिड लगाकर होल किया जा सकता है। होल एक रुपए के सिक्के जितना करना है। अब इस होल में एक इंच हार्ड पाइप का टुकड़ा फिक्स करें, जिसमें बाद में एक पाइप भी फिक्स करना पड़ेगा। यह ध्यान रख पाइप का टुकड़ा लगाएं।
बता दें कि पाइप के रास्ते पीछे की ओर ठंडी हवा आएगी। अब एक पाइप इसमें फिक्स करें। आप वॉशिंग मशीन में काम आने वाला या कोई दूसरा पाइप ले सकते हैं। पाइप करीब 2 फिट लंबा होना चाहिए। पाइप 80 से 100 रुपए तक में आ जाएगा। इस पाइप को गियर ट्रांसमिशन बॉक्स में सही तरह से फिक्स करके यूनिट फिर फिक्स करें। अंत में पाइप का बचा हुआ हिस्सा डैशबोर्ड के नीचे की ओर AC वेंट्स में लगा दें। इस तरह से कार में पीछे बैठने वालों को भी गर्मी नहीं सताएगी और वे आराम से अपना सफर पूरा कर पाएंगे।
यह भी पढ़ें : Maruti Suzuki Baleno Facelift को लेकर जबरदस्त क्रेज, इन फीचर्स पर मर मिटेंगे युवा, इनसे होगी टक्कर
होंडा कार्स इंडिया इस साल दूसरी बार गाड़ियों की कीमतों में बढ़ोतरी करने जा रही… Read More
SIP Calculator: 4,20,000 लाख का निवेश करके ₹ 65 लाख प्राप्त करना बहुत मुश्किल काम… Read More
हिमाचल प्रदेश में रहने वाली महिलाओं (women) को सरकारी पेंशन मिलेगी, जिसकी घोषणा के लिए… Read More
एसयूवी कारों का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। इसका कारण SUVs कारों की बढ़ती… Read More
WhatsApp एक नई सुविधा ला रहा है जिसे 'चैट फिल्टर' कहा जाता है, जो उपयोगकर्ताओं… Read More
मारुति सुजुकी इंडिया ने मार्च 2024 में अपनी नेक्सा रेंज की वाहनों पर भारी छूट… Read More