Infinity e1 : हमारे देश में इलेक्ट्रिक विकल (EV) को लेकर लगातार क्रेज देखने को मिल रहा है। पेट्रोल-डीजल की झंझट खत्म होने के साथ ईवी से वातावरण भी स्वच्छ रहता है। इसका अलावा एक अच्छा और नया लीक से हटकर ऑप्शन काफी पसंद किया जाता है। इन्हीं कारणों के चलते इन दिनों हमें सड़कों पर काफी ईवी नजर आने लगे हैं। इस बीच, पिछले दिनों लॉन्च हुए एक ई-स्कूटर को बढ़िया रिस्पोंस मिल रहा है। अब हम आपको इसकी जानकारी देते हैं। बेंगलुरू (कर्नाटक) के इलेक्ट्रिक मोबिलिटी स्टार्ट अप बाउंस ने इंफिनिटी ई 1 बाजार में पेश किया है। इसमें एक से बढ़कर एक फीचर्स होने के साथ यह बजट फ्रेंडली भी है।
यह भी पढ़ें: यह इलेक्ट्रिक कार बैटरी बगैर कर रही सबकी छुट्टी, 2000 Km रेंज और पलक झपकते ही तूफानी रफ्तार, देखें…
Infinity e1 : सबसे पहले बात करते हैं इस ई स्कूयटर की बैटरी की। इसमें 1.9 किलो वाट की लिथियम आयन बैटरी है। इस बैटरी को एक बार पूरी तरह से चार्ज करने पर स्कूटर 85 किलोमीटर तक बिना किसी बाधा के दौड़ेगा। कहने का मतलब है कि यह इस स्कूटर की रेंज है। यह नॉर्मल चार्जर के सहारे 4 घंटे में ही फुल चार्ज हो जाती है। स्कूटर में स्वेपेबल बैटरी का ऑप्श।न भी है, जिसके चलते इसकी रेंज अनलिमिटेड हो जाती है। स्कूटर में 1500 वाट की दमदार मोटर है जो तगड़ी पॉवर जनरेट करती है। इससे स्कूटर की रफ्तार भी देखते ही बनती है। स्कूटर की टॉप स्पीड 65 किमी/घंटा है।
Infinity e1 : अब हम इस ई स्कूटर के डिजाइन पर नजर डालेंगे। इसमें कूल रेट्रो डिजाइन रखी गई है और राउंड हैडलैंप, एलईडी के साथ ही डीआरएल दिए गए हैं। स्कूटर में दो प्रोजेक्टर यूनिट्स हैं, जो हाई और लॉ बीम के लिए हैं। हैंडलबार के ऊपर हेडलाइट क्लस्टर है। इससे स्कूटर के लुक में चार चांद लग गए हैं। टेल लाइट और इंडीकेटर्स में भी एलईडी है। एलसीडी डिसप्ले, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, नेविगेशन, ड्राईवर एनालॉग सहित कुछ और फीचर्स इसकी शोभा बढ़ाते हैं।
Infinity e1 : आईए अब इसकी कीमत और प्रतिद्वंद्वियों पर भी नजर डाल ली जाए। हमें पता है कि आपकी सबसे ज्यादा रुचि इसकी कीमत जानने में होगी, तो बता दें कि बाउंस कंपनी ने इस ई स्कूटर के दाम 54443 से 88478 रुपए रखे हैं। यह कीमत एक्स शोरूम है। आम तौर पर देखने में आता है कि ई स्कूटर लगभग इसी रेंज में आते हैं। इस स्कूटर को बाजार में पहले से मौजूद चेतक, ओला एस1 और टीवीएस आई क्यूब जैसे ई स्कूटरों की चुनौती का सामना करना पड़ रहा है।
यह भी पढ़ें: Mid Size SUV : स्कॉर्पियो नं.1 पोजिशन पर, देखें मार्च में बिकने वाली टॉप-10 कारों का रिपोर्ट कार्ड
होंडा कार्स इंडिया इस साल दूसरी बार गाड़ियों की कीमतों में बढ़ोतरी करने जा रही… Read More
SIP Calculator: 4,20,000 लाख का निवेश करके ₹ 65 लाख प्राप्त करना बहुत मुश्किल काम… Read More
हिमाचल प्रदेश में रहने वाली महिलाओं (women) को सरकारी पेंशन मिलेगी, जिसकी घोषणा के लिए… Read More
एसयूवी कारों का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। इसका कारण SUVs कारों की बढ़ती… Read More
WhatsApp एक नई सुविधा ला रहा है जिसे 'चैट फिल्टर' कहा जाता है, जो उपयोगकर्ताओं… Read More
मारुति सुजुकी इंडिया ने मार्च 2024 में अपनी नेक्सा रेंज की वाहनों पर भारी छूट… Read More