शहर हो या गांव हर जगह दोपहिया वाहन का जलवा देखने को मिलता है। सड़कों पर दौड़ते स्कूटर और मोटरसाइकिलों की संख्या में बेतहाशा बढ़ोतरी दिखाती है कि ये टू व्हीलर्स कैसे हर परिवार के अभिन्न अंग बन गए हैं। इनके बगैर काम चलना मुश्किल हो गया है। इनकी बिक्री भी लगातार बढ़ती ही जा रही है। आज हम आपको बताएंगे मार्च 2023 में भारत में बिक्री की संख्या और मार्केट शेयर के आधार पर टॉप-10 टू व्हीलर्स मैनुफैक्चरर के बारे में :-
पहले स्थान पर हीरो मोटोकॉर्प है। भारत में मार्च में इसकी कुल 4,66,963 यूनिट बिकीं। इसका मार्केट शेयर 32.30 प्रतिशत है।
दूसरी पोजिशन पर होंडा मोटरसाइकल एंड स्कूटर इंडिया है। इसकी कुल 3,23,901 यूनिट बिकीं। इसका मार्केट शेयर 22.40 प्रतिशत है।
तीसरे नंबर पर टीवीएस मोटर कंपनी है। इसके कुल 2,37,920 मोटरसाइकिल और स्कूटर बिके। इसका मार्केट शेयर 16.46 प्रतिशत है।
चौथे स्थान पर बजाज ऑटो है। इसकी कुल 1,63,926 यूनिट बिकीं। इनमें केटीएम और हुसक्वामा मोटरसाइकिल भी शुमार हैं। इसका मार्केट शेयर 11.34 प्रतिशत है।
पांचवीं पोजिशन पर रॉयल एनफील्ड है। इसकी कुल 69,791 यूनिट बिकीं। इस होमग्रॉन मोटरसाइकिल मैनुफैक्चरर का मार्केट शेयर 4.83 प्रतिशत है।
छठे नंबर पर सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया है। इस जापानी मैनुफैक्चरर की कुल 64,304 यूनिट बिकीं। इसका मार्केट शेयर 4.45 प्रतिशत है।
सातवें स्थान पर यामाहा मोटर इंडिया है। कंपनी ने कुल 46987 टू व्हीलर्स बेचे। इसका मार्केट शेयर 3.25 फीसदी है।
आठवीं पोजिशन पर ओला इलेक्ट्रिक है। यह भारत में बेस्ट सेलिंग टू व्हीलर ईवी (इलेक्ट्रॉनिक विकल) ब्रैंड बना हुआ है। इसकी कुल 21,274 यूनिट बिकीं। इसका मार्केट शेयर 1.47 प्रतिशत है।
नौवें नंबर पर एथर एनर्जी है। इसने देश में 12,076 इलेक्ट्रिक स्कूटर बेचे। इस होमग्रॉन ईवी मेकर की बाजार में 0.84 फीसदी हिस्सेदारी रही।
10वें स्थान पर एम्पीयर विकल्स रहा। कंपनी ने 9,334 यूनिट बेची। इसका मार्केट शेयर 0.65 प्रतिशत रहा।
होंडा कार्स इंडिया इस साल दूसरी बार गाड़ियों की कीमतों में बढ़ोतरी करने जा रही… Read More
SIP Calculator: 4,20,000 लाख का निवेश करके ₹ 65 लाख प्राप्त करना बहुत मुश्किल काम… Read More
हिमाचल प्रदेश में रहने वाली महिलाओं (women) को सरकारी पेंशन मिलेगी, जिसकी घोषणा के लिए… Read More
एसयूवी कारों का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। इसका कारण SUVs कारों की बढ़ती… Read More
WhatsApp एक नई सुविधा ला रहा है जिसे 'चैट फिल्टर' कहा जाता है, जो उपयोगकर्ताओं… Read More
मारुति सुजुकी इंडिया ने मार्च 2024 में अपनी नेक्सा रेंज की वाहनों पर भारी छूट… Read More