ऑटोमोबाइल और गैजेट

लॉन्च हुई Honda की नई बाइक 2023 Honda SP125, जानिए इस धांसू बाइक की कीमत

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) ने अपने अपडेटेड SP 125 को आज लॉन्च कर दिया है। आपको बता दें कि होंडा कंपनी ने 125cc प्रीमियम कम्यूटर मोटरसाइकिल को दो अलग अलग वेरिएंट्स में लॉन्च किया है। वहीं इसमें अब नए उत्सर्जन मानकों की पूर्ती के लिए OBD-2 कंप्लेंट इंजन दिया गया है। नई 2023 Honda SP125 ड्रम वेरिएंट को भारत में 85,131 रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है। जबकि डिस्क वेरिएंट की कीमत 89,131 रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) होगी।

2023 Honda SP125 में क्या है कलर ऑप्शन?

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने SP125 को पांच कलर्स ऑप्शन के साथ पेश किया है। आपको इस मॉडल में ब्लैक, इम्पीरियल रेड मेटैलिक, पर्ल सायरन ब्लू, मैट एक्सिस ग्रे मेटैलिक और मैट मार्वल ब्लू मेटैलिक कलर ऑप्शन मिलेंगे।

ये भी पढ़ें: मारुति जिम्नी की पुंगी बजा देगा Mahindra Thar का ये नया 4×4वेरिएंट

2023 Honda SP125 के धांसू फीचर्स

अगर 2023 Honda SP125 में फीचर्स की बात करें तो होंडा ने इस बाइक में आपको फुल डिजिटल मीटर समेत कई शानदार फीचर्स मिलेंगे। इसमें एक LED DC हेडलैंप, 5-स्पोक स्प्लिट अलॉय व्हील्स होगा। वहीं इसमें एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल है जिसमें आपको रियल-टाइम फ्यूल इकॉनमी, औसत फ्यूल इकॉनमी, डिस्टेंस-टू-एम्प्टी जैसे रिमाइंडर दिखाई देंगे। इनके अलावा इस बाइक में इंजन स्टार्ट/स्टॉप स्विच भी मिलता है।

ये भी पढ़ें: Alto 800: Maruti की सबसे सस्ती गाड़ी आज के बाद कभी नहीं मिलेगी

2023 Honda SP125 में इंजन

कंपनी ने Honda SP125 को OBD2 कम्पलायंट के साथ अपडेट किया है जिसमें 125सीसी का इंजन दिया गया है। यह इंजन फ्यूल इंजेक्शन और साइलेंट स्टार्ट के लिए ACG स्टार्टर मोटर के साथ आता है। वहीं इंजन में आपको 5 स्पीड गियरबॉक्स के साथ मिलेगा। बता दें कि इस बाइक का इंजन 10.72 bhp की पीक पावर और 10.9 Nm का मैक्सिमम टॉर्क जेनरेट करता है। जानकारी के लिए बता दें कि बाइक में फ्यूल पंप को फ्यूल टैंक के बाहरी तरफ प्लेस किया गया है ताकि इसे एक्सेस करने में परेशानी न हो।

2023 Honda SP125 में सस्पेंशन और ब्रेकिंग सिस्टम

बता दें कि होंडा ने अपने ग्राहकों को इस मोटरसाइकल में रियर सस्पेंशन के साथ कॉम्बी ब्रेक सिस्टम भी दिया गया है। वहीं ब्रेकिंग के लिए बाइक में फ्रंट माउंटेड डिस्क और रियर ड्रम ब्रेक दिया गया है।

Ram Archana

Recent Posts

Honda की कारें होंगी महंगी, अमेज से लेकर सिटी होंडा की बढ़ेंगी इतनी कीमतें

होंडा कार्स इंडिया इस साल दूसरी बार गाड़ियों की कीमतों में बढ़ोतरी करने जा रही… Read More

6 months ago

SIP Calculator : 4.20 लाख निवेश करने पर मिलेंगे पूरे 65 लाख, यकीन नहीं तो यहां समझ लें पूरी कैलकुलेशन

SIP Calculator: 4,20,000 लाख का निवेश करके ₹ 65 लाख प्राप्त करना बहुत मुश्किल काम… Read More

6 months ago

18 से 59 साल की महिलाओं को मिलेगी पेंशन, नोटिफिकेशन जारी, जानें हर महीने कितनी होगी इनकम

हिमाचल प्रदेश में रहने वाली महिलाओं (women) को सरकारी पेंशन मिलेगी, जिसकी घोषणा के लिए… Read More

6 months ago

भारत में 7 लाख रुपए में मिल रही हैं ये धांसू SUVs, हुंडई एक्स्टर से लेकर टाटा पंच तक

एसयूवी कारों का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। इसका कारण SUVs कारों की बढ़ती… Read More

6 months ago

WhatsApp यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! ला रहा है ‘चैट फिल्टर’ फीचर

WhatsApp एक नई सुविधा ला रहा है जिसे 'चैट फिल्टर' कहा जाता है, जो उपयोगकर्ताओं… Read More

6 months ago

Maruti Suzuki की कारों पर भारी छूट: बलेनो, जिम्नी, फ्रॉन्क्स पर बचाए 80,000 रुपए तक

मारुति सुजुकी इंडिया ने मार्च 2024 में अपनी नेक्सा रेंज की वाहनों पर भारी छूट… Read More

6 months ago