ऑटोमोबाइल और गैजेट

Hero और Honda की इन दोनों मोटरसाइकिल में से कौनसी रहेगी बेहतर, अंतर देखें और खुद जान जाएं

2023 Hero HF Deluxe and Honda Shine 100 : भारत में मोटरसाइकिल के दीवानों की कमी नहीं है। ऐसे में टू व्हीलर कंपनियां नए-नए वाहन पेश करती रहती हैं। पिछले दिनों Hero Motocorp ने अपनी एंट्री लेवल 100cc कम्यूटर बाइक HF Deluxe में कुछ नए फीचर जोड़ते हुए इसे अपडेट किया। इस 2023 Hero HF Deluxe को भारत में 60760 रुपए की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत में लॉन्च किया गया। इसकी सीधे तौर पर Honda की Shine 100 से टक्कर है। ये दोनों बाइक ही तगड़ी हैं और इन्हें चलाने वाले पर अपनी छाप छोड़ देती हैं।

हम आपको 2023 Hero HF Deluxe और Honda Shine 100 में कुछ खास-खास अंतर बताएंगे :-

यह भी पढ़ें : फ्री में बदलवानी है Aadhaar की डिटेल तो बचे हैं बस इतने ही दिन, इस आसान तरीके से होगा काम

Design and Colours

डिजाइन के मामले में ये दोनों एंट्री लेवल मोटरसाइकिल सिम्पल दिखती हैं और इनमें कोई नॉनसेंस अपील नहीं है। Honda Shine 100 डिजाइन क्यू Shine 125 से उधार लेती है। यह 5 पेंट स्कीम में ऑफर की जाती है। सभी वेरिएंट में बेस कलर ब्लैक है, जबकि ग्राफिक्स रेड, ब्ल्यू, ग्रीन, गोल्ड और ग्रे शेड्स में हो सकती है जो इसे डुअल टोन अपील देता है। दूसरी ओर, Hero HF Deluxe 9 कलर शेड्स कैनवास ब्लैक, नेक्सस ब्ल्यू, स्पोर्ट्स रेड के साथ ब्लैक, कैंडी ब्लेजिंग रेड, ब्लैक के साथ हैवी ग्रे, गोल्ड, पर्पल के साथ ब्लैक, टेक्नो ब्ल्यू व ग्रीन के साथ हैवी ग्रे में अवलेबल है।

Powertrain and Mileage

Hero HF Deluxe में एक 97.2cc, सिंगल सिलेंडर, एअर कूल्ड, फ्यूल इंजेक्टेड इंजन है, जो 7.9 bhp पॉवर और 8.05 Nm टॉर्क चर्न आउट करता है। दूसरी ओर, Honda Shine 100 में एक 99.7cc, सिंगल सिलेंडर, एअर कूल्ड, फ्यूल इंजेक्टेड इंजन है। यह 7.6 bhp पॉवर और 8.05 Nm टॉर्क प्रोड्यूस करता है। ये दोनों मोटरसाइकिल एक 4 स्पीड गियरबॉक्स के साथ मैटेड हैं और ये करीब 60-70 किमी/लीटर माइलेज डिलीवर करती हैं।

Hardware and Features

हार्डवेयर के मामले में अपडेटेड Hero HF Deluxe और Honda Shine 100 दोनों में टेलीस्कोपिक फ्रंट फॉर्क्स और पीछे डुअल स्प्रिंग लोडेड शॉक एब्जॉर्बर्स होते हैं। किसी भी छोर पर ब्रेकिंग ड्यूटी स्टैंडर्ड के रूप में कम्बाइंड ब्रेकिंग सिस्टम के साथ ड्रम ब्रेक्स निभाते हैं। इनमें एक एनालॉग इंस्ट्रुमेंट क्लस्टर होता है, जो सभी बेसिक ट्रिप रिलेटेड इंफोर्मेशन डिस्प्ले करता है।

Price

अब नजर डालते हैं इन दोनों बाइक की एक्स शोरूम कीमत पर। पहले बात करते हैं 2023 Hero HF Deluxe की। यह चार वेरिएंट में ऑफर की जाती है। इनकी कीमत 60760 रुपए से 67908 रुपए के बीच होती है। दूसरी ओर, Honda Shine एक सिंगल वेरिएंट में बेची जाती है। इसकी कीमत 64900 रुपए है। दोनों बाइक की ये सभी एक्स शोरूम कीमतें दिल्ली में लागू होती हैं।

यह भी पढ़ें : NEET UG 2023 : इसी सप्ताह जारी हो सकता है डॉक्टरी का नतीजा, जानें कैसे करना है Download

Rakesh Kumar

Recent Posts

Honda की कारें होंगी महंगी, अमेज से लेकर सिटी होंडा की बढ़ेंगी इतनी कीमतें

होंडा कार्स इंडिया इस साल दूसरी बार गाड़ियों की कीमतों में बढ़ोतरी करने जा रही… Read More

6 months ago

SIP Calculator : 4.20 लाख निवेश करने पर मिलेंगे पूरे 65 लाख, यकीन नहीं तो यहां समझ लें पूरी कैलकुलेशन

SIP Calculator: 4,20,000 लाख का निवेश करके ₹ 65 लाख प्राप्त करना बहुत मुश्किल काम… Read More

6 months ago

18 से 59 साल की महिलाओं को मिलेगी पेंशन, नोटिफिकेशन जारी, जानें हर महीने कितनी होगी इनकम

हिमाचल प्रदेश में रहने वाली महिलाओं (women) को सरकारी पेंशन मिलेगी, जिसकी घोषणा के लिए… Read More

6 months ago

भारत में 7 लाख रुपए में मिल रही हैं ये धांसू SUVs, हुंडई एक्स्टर से लेकर टाटा पंच तक

एसयूवी कारों का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। इसका कारण SUVs कारों की बढ़ती… Read More

6 months ago

WhatsApp यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! ला रहा है ‘चैट फिल्टर’ फीचर

WhatsApp एक नई सुविधा ला रहा है जिसे 'चैट फिल्टर' कहा जाता है, जो उपयोगकर्ताओं… Read More

6 months ago

Maruti Suzuki की कारों पर भारी छूट: बलेनो, जिम्नी, फ्रॉन्क्स पर बचाए 80,000 रुपए तक

मारुति सुजुकी इंडिया ने मार्च 2024 में अपनी नेक्सा रेंज की वाहनों पर भारी छूट… Read More

6 months ago