Google : दुनिया के सबसे बड़े सर्च इंजन गूगल की एंट्री के बाद से सबके जीवन में बड़ी क्रांति आ गई है। कोई को अगर किसी भी प्रकार की सूचना या जानकारी चाहिए तो गूगल हाजिर है। गूगल पर सबकुछ अवलेबल है। गूगल और भी कई तरह की सुविधाएं प्रदान कर रहा है। गूगल हमेशा अपने यूजर्स का ध्यान रखता है। अब इसी कड़ी में गूगल ने एक अपडेट पेश किया है, जो यूजर्स को जानना जरूरी है। जानकारी के अनुसार गूगल अब उन अकाउंट को हटा देगा, जो 2 साल से इस्तेमाल नहीं किए गए हैं या फिर कहें कि उन्हें साइन इन नहीं किया गया। गूगल ने यूजर्स तक यह मैसेज पहुंचाने के लिए ब्लॉग पोस्ट की मदद ली है।
यह भी पढ़ें : महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! महिला सेविंग स्कीम में निवेश करने पर ब्याज पर नहीं कटेगा TDS
यूजर्स की सिक्योरिटी के चलते गूगल ने उठाया कदम
गूगल ने कंफर्म किया कि वह इनएक्टिव अकाउंट (निष्क्रिय खाते) और उसके जीमेल, डॉक्स, ड्राइव, मीट, कैलेंडर, यूट्यूब और गूगल फोटो जैसे सभी कंटेंट को डिलीट कर देगा। गूगल ने यह कदम उठाने का कारण यूजर्स की सिक्योरिटी बताया है। उसके मुताबिक इनएक्टिव अकाउंट सुरक्षित नहीं हैं। इनके साथ थोड़ी भी छेड़छाड़ करने पर यूजर्स की निजी जानकारी को खतरा हो सकता है। गूगल की इंटरनल रिपोर्ट के अनुसार टू-स्टेप-वेरिफिकेशन सेट करने के लिए एक्टिव की तुलना में इनएक्टिव अकाउंट की संभावना 10 गुना तक कम हो जाती है। इससे पता चलता है कि इनएक्टिव अकाउंट असुरक्षित रहते हैं। अगर इन्हें हैक कर लिया जाए तो यूजर की पहचान साइबर अपराधों के लिए इस्तेमाल की जा सकती है।
यूजर्स करेंगे यह काम तो नहीं होगा एक्शन
पोस्ट में गूगल ने यह भी बताया है कि अकाउंट को एक्टिव कैसे रखा जाए। गूगल ने ऐसी चीजों को लिस्ट किया है, जो यूजर्स की इस काम में मदद करेगी। अकाउंट एक्टिव रखने के लिए जो जरूरी चीजें हैं वे हैं :- ईमेल पढ़ना या भेजना, गूगल ड्राइव का इस्तेमाल, यूट्यूब वीडियो देखना, गूगल प्ले स्टोर से एप डाउनलोड करना, गूगल सर्च का प्रयोग, किसी थर्ड पार्टी एप या सर्विस में साइन इन करने के लिए गूगल से साइन इन का यूज करना। आपको बता दें कि नई पॉलिसी सिर्फ पर्सनल गूगल अकाउंट पर लागू होती है। इससे स्कूल या बिजनेस जैसे ऑर्गेनाइजेशन के अकाउंट प्रभावित नहीं होंगे। पॉलिसी तत्काल प्रभाव से लागू हो जाएगी और गूगल दिसंबर से इनएक्टिव अकाउंट हटाना चालू कर देगा।
यह भी पढ़ें : 2023 KTM 390 Adventure भारत में लॉन्च, ये हैं खासियत, बाइक की कीमत सुन उड़ जाएंगे होश