Bhavini Bhargava : भारतीय लड़कियां कहीं भी और कोई भी क्षेत्र में बुलंदियां छूती हैं, तो देशवासियों की खुशी का ठिकाना नहीं रहता। अब हर कोई उन्हें आगे बढ़ता देखना चाहता है। आज हम जिस युवती की बात कर रहे हैं उसने दिखा दिया है कि मेहनत के दम पर आप पूरी दुनिया में अपना लोहा मनवा सकते हैं। आपको बता दें कि जयपुर की प्रतिभावान युवती भाविनी भार्गव ने अपनी शानदार उपलब्धियों के दम पर न सिर्फ राजस्थान बल्कि पूरे देश का नाम रोशन कर दिया। भाविनी को ऑस्ट्रेलिया स्थित Deakin University की ओर से प्रतिष्ठित Deakin Rajasthan Royals 100% Vice Chancellor’s Scholarship से सम्मानित किया गया है। यह 70 लाख रुपए की स्कॉलरशिप है। भाविनी अभी स्पोर्ट्स मैनेजमेंट में बेचलर डिग्री ले रही हैं। भाविनी यह स्कॉलरशिप हासिल करने के लिए कई स्टेज वाली कठोर चयन प्रक्रिया से गुजरी हैं। पूरी दुनिया में कई आवेदकों में से भारत से सिर्फ दो स्टुडेंट्स का इसके लिए चयन हुआ, जिनमें से एक भाविनी हैं।
यह भी पढ़ें : वास्तु सीख कर हर महीने लाखों कमाएं, यह है बहुत आसान तरीका
खेल और पढ़ाई दोनों में बाजी मारती हैं भाविनी
Bhavini Bhargava : भाविनी का चयन उनके स्पोर्ट्स और एकेडमिक्स में अद्भुत प्रदर्शन की बदौलत हुआ है। साथ ही इसके लिए राजस्थान के NGO वसुधा जन विकास संस्थान को भी क्रेडिट जाता है, जिससे भाविनी इंटर्नशिप कर रही हैं। भाविनी ने संस्थान के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों की लड़कियों को खेलों के लिए प्रोत्साहित करने पर ध्यान दिया है। भाविनी जयपुर के प्रख्यात डर्मेटोलोजिस्ट दंपति डॉ. पुनीत भार्गव और डॉ. सीमा भार्गव की बेटी हैं। भाविनी की उपलब्धियों के सम्मान में और ऑस्ट्रेलिया में पढ़ रहे अन्य भारतीय छात्रों को प्रेरित करने के वास्ते केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने उन्हें भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच शैक्षिक गठबंधन के लिए face of motivation के रूप में चुना। भाविनी ने इस सम्मान को बड़ी जिम्मेदारी मानते हुए विनम्रतापूर्वक स्वीकारा। भाविनी को उम्मीद है कि विदेशों में पढ़ने वाले भारतीय छात्र-छात्राएं वैश्विक स्तर पर अपनी उपलब्धियों के सहारे देश का मान बढ़ाएंगे।
ऑस्ट्रेलियाई यूनिवर्सिटी में कार्यरत हैं भाविनी
Bhavini Bhargava : बोर्ड परीक्षा में टॉप करने वालीं भाविनी फिलहाल Deakin University में स्पोर्ट्स एम्बेसेडर के रूप में सेवाएं दे रही हैं। भाविनी क्रिकेट, बैडमिंटन, एथलेटिक्स और साइक्लिंग की विभिन्न राष्ट्रीय चैंपियनशिप और टूर्नामेंटों में हिस्सा ले चुकी हैं। भाविनी ने 6 दफा नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप में हिस्सा लिया है और वे डबल्स में टॉप-20 की रैंकिंग तक पहुंची थीं। इसके अतिरिक्त भाविनी ने BCCI के नेशनल टूर्नामेंट में राजस्थान क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व किया है।
NGO वसुधा जन विकास संस्थान से कर रहीं इंटर्नशिप
Bhavini Bhargava : भाविनी ने वसुधा जन विकास संस्थान NGO के ‘आओ गांव से जुड़ें’ प्रोजेक्ट के तहत इंटर्नशिप के दौरान गांव की लड़कियों को खेलों का महत्व समझाया। भाविनी ने अलवर के थानागाजी और आस-पास के गांवों की लड़कियों को प्रेरित करते हुए उन्हें खेलों में मिलने वाले नए अवसरों की जानकारी दी। वसुधा जन विकास संस्थान की डायरेक्टर मोना शर्मा को भाविनी जैसी बहुमुखी प्रतिभा के NGO से जुड़ने पर गर्व है। भाविनी की शिक्षा और खेल दोनों में उल्लेखनीय उपलब्धियों के चलते वह आज के युवाओं के लिए एक रॉल मॉडल बन गई हैं। ‘आओ गांव से जुड़ें’ अभियान के माध्यम से NGO युवा प्रतिभाओं से जुड़ता है। वह ग्रामीण बालिकाओं और महिलाओं को नए करिअर प्रॉस्पेक्ट्स के बारे में जागरूक करता है।
यह भी पढ़ें : 9वीं फेल की तगड़ी छलांग, Kailash Katkar हैं 2000 करोड़ रुपए से ज्यादा की कंपनी Quick Heal के फाउंडर, जानें…