Shardiya Navratri 2025 Mahanavami: तिथि, पूजा विधि, कन्या पूजन और हवन का शुभ मुहूर्त

Yash Meena
2 Min Read

Shardiya Navratri 2025 Mahanavami: शारदीय नवरात्रि का समापन महा नवमी के दिन होता है। इस बार महानवमी 1 अक्टूबर 2025, बुधवार को मनाई जाएगी। यह दिन मां दुर्गा के नौवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री को समर्पित है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सच्चे मन से मां सिद्धिदात्री की पूजा करने से भक्त की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इसलिए महानवमी को नवरात्रि का सबसे महत्वपूर्ण दिन माना जाता है।

इस दिन देशभर में भक्त विशेष पूजा-अर्चना करते हैं और घर में कन्या पूजन की परंपरा निभाते हैं। कन्याओं को मां दुर्गा का स्वरूप माना जाता है, इसलिए उन्हें भोजन कराकर और दक्षिणा देकर सम्मानित करना अत्यंत शुभ माना जाता है। जो लोग अष्टमी पर कन्या पूजन नहीं कर पाए, वे नवमी पर इसे ज़रूर करें।

शारदीय नवरात्रि महानवमी 2025 की तिथि और समय

  • नवमी तिथि की शुरुआत: 30 सितंबर 2025, शाम 6:06 बजे
  • नवमी तिथि का समापन: 1 अक्टूबर 2025, शाम 7:01 बजे

महानवमी हवन का शुभ मुहूर्त

महानवमी पर हवन करना बेहद शुभ माना गया है। इस वर्ष हवन का उत्तम समय होगा:

  • सुबह 6:20 बजे से लेकर 11:40 बजे तक

इस समय हवन और पूजा करने से विशेष पुण्य फल की प्राप्ति होती है।

कन्या पूजन का मुहूर्त

महानवमी 2025 पर कन्या पूजन दो समय पर किया जा सकता है:

  • पहला मुहूर्त: सुबह 5:01 से 6:14 बजे तक
  • दूसरा मुहूर्त: दोपहर 2:09 से 2:57 बजे तक

महानवमी पर पूजन विधि

  1. सुबह स्नान-ध्यान करके साफ कपड़े पहनें।
  2. मां दुर्गा के मंदिर या घर पर उनकी प्रतिमा/चित्र के सामने नारियल, चुनरी, फल और लाल फूल चढ़ाएं।
  3. दुर्गा चालीसा या सप्तशती का पाठ करें।
  4. कन्याओं को आमंत्रित करके उनके पैर धोकर उन्हें भोजन, फल और दक्षिणा दें।
  5. अंत में मां सिद्धिदात्री से सुख-शांति और मनोकामनाओं की पूर्ति की प्रार्थना करें।

यह भी पढ़े:

Navratri Havan 2025 | अष्टमी-नवमी पर घर में ऐसे करें हवन | जानें विधि | मंत्र और शुभ मुहूर्त

Aaj Ka Rashifal 30 सितंबर 2025: अष्टमी पर मां महागौरी की कृपा, जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल

Share This Article