Aaj Ka Rashifal 30 सितंबर 2025: अष्टमी पर मां महागौरी की कृपा, जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल

Yash Meena
4 Min Read

Aaj Ka Rashifal 30 सितंबर 2025: आज आश्विन शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है और मंगलवार का दिन। अष्टमी तिथि आज शाम 6 बजकर 7 मिनट तक रहेगी। यह शारदीय नवरात्रि का आठवां दिन है, जिसे दुर्गाष्टमी भी कहते हैं। आज मां दुर्गा के आठवें स्वरूप मां महागौरी की पूजा-अर्चना की जाती है। मान्यता है कि उनकी कृपा से साधक को सुख, समृद्धि और सौभाग्य प्राप्त होता है।

आज देर रात 1 बजकर 3 मिनट तक शोभन योग रहेगा और पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र कल सुबह 8 बजकर 6 मिनट तक बना रहेगा। चलिए जानते हैं, आज का दिन बारह राशियों के लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि

आज का दिन बच्चों की तरक्की और परिवार की खुशियों से भरा रहेगा। किसी रुके हुए काम में बड़ों की सलाह से सफलता मिलेगी। प्रेम जीवन में मधुरता बढ़ेगी।
उपाय: मां को फूल अर्पित करें।
लकी रंग: हरा | लकी नंबर: 2

वृष राशि

सेहत में सुधार होगा और व्यापार में उम्मीद से अधिक लाभ मिलेगा। पिता का सहयोग मिलेगा और घर का माहौल सकारात्मक रहेगा।
उपाय: मां दुर्गा की आरती करें।
लकी रंग: पीला | लकी नंबर: 7

मिथुन राशि

आज राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में सम्मान मिलेगा। अटका हुआ काम बनने से आर्थिक स्थिति सुधरेगी। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा।
उपाय: नारियल चढ़ाएं।
लकी रंग: भूरा | लकी नंबर: 5

कर्क राशि

निर्णय सोच-समझकर लें और शब्दों पर संयम रखें। व्यापार में लाभ और भाई का सहयोग मिलेगा। शिक्षकों के लिए दिन अनुकूल है।
उपाय: घी का दीपक जलाएं।
लकी रंग: चांदी | लकी नंबर: 8

सिंह राशि

नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन का योग है। व्यापार में मुनाफा होगा। महिलाओं और छात्रों के लिए दिन अच्छा रहेगा।
उपाय: कन्या का आशीर्वाद लें।
लकी रंग: नीला | लकी नंबर: 1

कन्या राशि

कोर्ट-कचहरी के मामलों में राहत मिलेगी। ऑफिस में सहयोगियों का साथ मिलेगा। घर में धार्मिक कार्य का आयोजन संभव है।
उपाय: मां महागौरी के मंत्र का जप करें।
लकी रंग: मैजेंटा | लकी नंबर: 7

तुला राशि

कलात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों को नए मौके मिलेंगे। राजनीति में जिम्मेदारी बढ़ेगी। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी।
उपाय: शाम को बच्चों के साथ समय बिताएं।
लकी रंग: नारंगी | लकी नंबर: 3

वृश्चिक राशि

नया व्यापार शुरू करने के लिए दिन अनुकूल है। परिवार का सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।
उपाय: माता के दर्शन करें।
लकी रंग: गुलाबी | लकी नंबर: 5

धनु राशि

व्यापार में आ रही दिक्कतें दूर होंगी। फैशन और क्रिएटिव फील्ड के लोगों को सफलता मिलेगी। सामाजिक कार्यों में मान-सम्मान बढ़ेगा।
उपाय: नारियल चढ़ाएं।
लकी रंग: मरून | लकी नंबर: 6

मकर राशि

आज आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी, लेकिन उधार देने से बचें। बिजनेस ट्रिप सफल होगी। छात्रों को सफलता मिलेगी।
उपाय: माता को भोग लगाएं।
लकी रंग: बैंगनी | लकी नंबर: 9

कुंभ राशि

लेखकों और रचनात्मक व्यक्तियों का सम्मान होगा। अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव मिल सकते हैं। पुराने दोस्तों से मुलाकात खुशी देगी।
उपाय: रुई की बत्ती दान करें।
लकी रंग: लाल | लकी नंबर: 4

मीन राशि

प्रॉपर्टी और जायदाद से जुड़े मामले सुलझेंगे। लोहा व्यापारियों को लाभ होगा। सरकारी नौकरी में खुशखबरी संभव है।
उपाय: मां दुर्गा का आशीर्वाद लें।
लकी रंग: सुनहरा | लकी नंबर: 3

Share This Article