Aaj Ka Rashifal 27 सितम्बर 2025: नवरात्रि पंचमी पर सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल

Yash Meena
5 Min Read

Aaj Ka Rashifal 27 सितम्बर 2025: आज आश्विन शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है और शनिवार का दिन। पंचमी तिथि आज दोपहर 12:04 बजे तक रहेगी। नवरात्रि का आज पांचवां दिन है। रात 11:46 बजे तक प्रीति योग और देर रात 1:08 बजे तक अनुराधा नक्षत्र रहेगा। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों का हाल।

मेष राशि

आज आत्मविश्वास ऊँचा रहेगा। ऑफिस में नया प्रोजेक्ट मिलेगा जिसमें सहयोगी मदद करेंगे। पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। किसी समारोह में शामिल हो सकते हैं, जहां दूर के रिश्तेदारों से भेंट होगी। स्कंदमाता की पूजा करें, मन शांत रहेगा।
शुभ अंक: 09 | शुभ रंग: मैजेंटा

वृषभ राशि

परिवार को समय देंगे जिससे घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। काम समय पर पूरा होगा और भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। जीवनसाथी और बच्चों से शुभ समाचार मिलेगा। मां दुर्गा की आरती करें, घर से कलह दूर होगी।
शुभ अंक: 01 | शुभ रंग: वायलेट

मिथुन राशि

आज सेहत अच्छी रहेगी और परिवार संग मनोरंजन का प्लान बनेगा। मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए दिन फायदेमंद है। वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा और रुके काम पूरे होंगे। मां दुर्गा को कुमकुम का तिलक लगाएं, तरक्की मिलेगी।
शुभ अंक: 08 | शुभ रंग: पर्पल

कर्क राशि

नया और बड़ा काम करने की सोचेंगे। बच्चों के साथ धार्मिक स्थल जा सकते हैं। विवाद को शांति से सुलझाएं। शाम दोस्तों संग बीतेगी। सेहत बेहतर रहेगी। मां दुर्गा के सामने घी का दीपक जलाएं।
शुभ अंक: 02 | शुभ रंग: गोल्डन

सिंह राशि

दिन मिला-जुला रहेगा। अधिक सोचने से उलझन हो सकती है। संतान से खुशखबरी मिलेगी। वाणी पर संयम रखें। सामाजिक कार्यों में शामिल होकर सम्मान मिलेगा। माता को फूल अर्पित करें।
शुभ अंक: 07 | शुभ रंग: सिल्वर

कन्या राशि

व्यापार में धन लाभ होगा। परिवार के सामने अपनी राय रख पाएंगे और सभी प्रभावित होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कार्यकुशलता बढ़ाने के लिए नई तकनीकों का प्रयोग करें। दुर्गा जी को लौंग अर्पित करें।
शुभ अंक: 03 | शुभ रंग: नीला

तुला राशि

आज का दिन व्यस्त रहेगा। पुरानी बातों में न उलझें। निवेश के मामलों में घर के बड़ों से सलाह लें। काम की जगह बदलने से नई ऊर्जा मिलेगी। आपकी सकारात्मक छवि बनेगी। मां दुर्गा को हलवा का भोग लगाएं।
शुभ अंक: 06 | शुभ रंग: पीच

वृश्चिक राशि

अधूरे कार्य पूरे होंगे। व्यापार में नए विचार आएंगे। पिता से बातें साझा करें, उलझन का समाधान मिलेगा। ऑफिस में टीमवर्क से सफलता मिलेगी। स्कंदमाता को इलायची अर्पित करें।
शुभ अंक: 04 | शुभ रंग: हरा

धनु राशि

भाग्य का साथ मिलेगा। मंदिर जाकर शांति और संतोष मिलेगा। करियर में नई ऊंचाई हासिल करेंगे। बॉस आपके काम की तारीफ करेंगे। मां दुर्गा के सामने कपूर जलाएं, लाभ मिलेगा।
शुभ अंक: 05 | शुभ रंग: नारंगी

मकर राशि

ऑफिस में नई जिम्मेदारी मिलेगी जिसे आप सफलतापूर्वक निभाएंगे। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। कला और साहित्य में रुचि बढ़ेगी। खेल से जुड़े लोग अभ्यास में व्यस्त रहेंगे। स्कंदमाता के सामने हाथ जोड़ें।
शुभ अंक: 03 | शुभ रंग: पीला

कुंभ राशि

दिन अनुकूल रहेगा। कारोबार में निवेश पर विचार कर सकते हैं। सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेने से सम्मान मिलेगा। परिवार में सौहार्द बना रहेगा। किसी सम्मानित व्यक्ति से मुलाकात होगी। मां दुर्गा का आशीर्वाद लें।
शुभ अंक: 08 | शुभ रंग: पिंक

मीन राशि

जरूरी काम पूरे होंगे। किसी रिश्तेदार से शुभ समाचार मिलेगा। जीवनसाथी रिश्तों को समझने की कोशिश करेंगे। नया बिजनेस शुरू करने वालों को पहले रिसर्च करनी चाहिए। मां दुर्गा को नारियल अर्पित करें।
शुभ अंक: 07 | शुभ रंग: भूरा

यह भी पढ़े:

IBPS PO Prelims Result 2025 Out: ऐसे करें रिजल्ट चेक, जानें मेन्स परीक्षा की तारीख

Gold Rate Today 26 September: नवरात्रि में सोना हुआ सस्ता, चांदी ने छुआ रिकॉर्ड स्तर

Xiaomi 17 Pro और 17 Pro Max लॉन्च: कीमत, फीचर्स और पावरफुल कैमरा डिटेल्स

Share This Article