Aaj Ka Rashifal 26 September 2025: आज का दैनिक राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका करियर, व्यापार और स्वास्थ्य

Yash Meena
4 Min Read

Aaj Ka Rashifal 26 September 2025: हर दिन ग्रह-नक्षत्रों की चाल हमारे जीवन में नए उतार-चढ़ाव लेकर आती है। आज यानी 26 सितंबर को चंद्रमा पहले तुला और फिर वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे। इस दौरान चंद्र-मंगल का योग बनेगा और चंद्रमा विशाखा नक्षत्र में भ्रमण करेंगे। ऐसे में कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है तो कुछ को संभलकर चलना होगा। आइए जानते हैं आज का राशिफल।

मेष (Aries)

स्वभाव: उत्साही
राशि स्वामी: मंगल
शुभ रंग: लाल

आज प्रभावशाली लोगों से मुलाकात आपके लिए फायदेमंद रहेगी। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक मामलों को बातचीत से सुलझाएं। संतान से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। गुस्से पर काबू रखें।

वृषभ (Taurus)

स्वभाव: धैर्यवान
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ रंग: हरा

आज का दिन आपकी अधूरी इच्छाओं को पूरा कर सकता है। परिवार में किसी की सेहत को लेकर चिंता रहेगी। व्यापार में नए काम की शुरुआत करेंगे। नौकरी बदलने की योजना बन सकती है। ससुराल पक्ष से भी मेलजोल बढ़ेगा।

मिथुन (Gemini)

स्वभाव: जिज्ञासु
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: सफेद

आज का दिन लाभदायक रहेगा। माता-पिता की सेवा करने का मौका मिलेगा। परिवार में चल रही समस्या सुलझ सकती है। नया वाहन खरीदने की सोच सकते हैं। सहकर्मी की कोई बात बुरी लग सकती है, लेकिन धैर्य रखें।

कर्क (Cancer)

स्वभाव: भावुक
राशि स्वामी: चंद्र
शुभ रंग: आसमानी

आज पैसों के लेन-देन में सतर्क रहें। पढ़ाई पर पूरा ध्यान दें। पुराने लेन-देन से समस्या हो सकती है। मेहनत का फल मिलेगा। बाहर के लोगों की सलाह से बचें।

सिंह (Leo)

स्वभाव: आत्मविश्वासी
राशि स्वामी: सूर्य
शुभ रंग: ग्रे

आज कोई बड़ी उपलब्धि हाथ लग सकती है। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। संतान की सफलता से गर्व महसूस करेंगे। पेट संबंधी परेशानी हो सकती है। जीवनसाथी से छोटी-सी नोकझोंक संभव है।

कन्या (Virgo)

स्वभाव: मेहनती
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: हरा

किसी अनजान व्यक्ति पर तुरंत भरोसा न करें। कामकाज में उलझनें रह सकती हैं। राजनीति में विरोधी सक्रिय रहेंगे। किसी धार्मिक स्थल पर जाने की योजना बनेगी।

तुला (Libra)

स्वभाव: संतुलित
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ रंग: पीला

आज जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। विद्यार्थियों के लिए समय शुभ है। व्यापार में अच्छा लाभ मिलेगा। बिजनेस पार्टनरशिप से फायदा होगा। लंबी दूरी की यात्रा का योग है।

वृश्चिक (Scorpio)

स्वभाव: रहस्यमय
राशि स्वामी: मंगल
शुभ रंग: गुलाबी

आज जोखिम से बचें। पुराने कानूनी विवाद में जीत मिल सकती है। विदेश व्यापार करने वालों को बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। संतान नौकरी या पढ़ाई के सिलसिले में बाहर जा सकती है।

धनु (Sagittarius)

स्वभाव: दयालु
राशि स्वामी: गुरु
शुभ रंग: ग्रे

आज खर्च ज्यादा रहेंगे लेकिन आय भी बढ़ेगी। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा। सेहत का ध्यान रखें।

मकर (Capricorn)

स्वभाव: अनुशासित
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: लाल

आज धनलाभ के अवसर मिलेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को सहयोग मिलेगा। नया घर या प्रॉपर्टी खरीदने का योग है। विरोधियों से सावधान रहें।

कुंभ (Aquarius)

स्वभाव: मानवतावादी
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: गोल्डन

आज आत्मविश्वास बढ़ेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। घरेलू काम समय पर पूरे होंगे। कार्यक्षेत्र में किसी पर ज्यादा भरोसा न करें। अधूरा काम पूरा होगा।

मीन (Pisces)

स्वभाव: संवेदनशील
राशि स्वामी: बृहस्पति
शुभ रंग: आसमानी

आज भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। प्रॉपर्टी में निवेश लाभदायक रहेगा। समाज में सम्मान मिलेगा। अध्यात्म और धर्म में रुचि बढ़ेगी।

यह भी पढ़े:

गरीबों का Jio Electric Scooter स्कूटर लॉन्च, मात्र 299 रुपए में बुकिंग

Karwa Chauth 2025: कब है करवा चौथ, जानिए सही तिथि, कब निकलेगा चांद

Navratri 2025: ऐसा रहस्यमयी मंदिर जहां हर रात प्रकट होती हैं मां काली

Share This Article