Aaj Ka Rashifal 24 सितंबर 2025: आज आश्विन शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि और बुधवार का दिन है। यह तिथि कल सुबह 7 बजकर 7 मिनट तक मान्य रहेगी। शारदीय नवरात्रि का आज तीसरा दिन है और इस दिन मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा की आराधना का विशेष महत्व है।
पंचांग के अनुसार, आज रात 9 बजकर 3 मिनट तक इंद्र योग रहेगा और शाम 4 बजकर 17 मिनट तक चित्रा नक्षत्र विद्यमान रहेगा। ज्योतिषीय दृष्टि से यह दिन कई राशियों के लिए शुभ फलदायी रहेगा, वहीं कुछ राशियों को सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी।
मेष राशि (Aries)
आज का दिन सकारात्मक रहेगा। घर के वरिष्ठ सदस्यों से प्रेरणा मिलेगी और आपके प्रयास सफल होंगे। बिजनेस संबंधी सलाह उपयोगी साबित होगी। समाज में सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। मां चंद्रघंटा की पूजा से सुख-समृद्धि प्राप्त होगी।
- शुभ अंक: 03
- शुभ रंग: पर्पल
वृष राशि (Taurus)
आपके कार्यों में ऊर्जा और उत्साह बना रहेगा। व्यापार में नई साझेदारी पर विचार संभव है। धन लाभ के योग हैं। कला और रचनात्मक क्षेत्र में सम्मान प्राप्त होगा। वैवाहिक जीवन में मधुरता बढ़ेगी। मां दुर्गा को नारियल अर्पित करें, स्वास्थ्य में सुधार होगा।
- शुभ अंक: 07
- शुभ रंग: पीला
मिथुन राशि (Gemini)
विद्यार्थियों को मेहनत का फल मिल सकता है। परिवार के साथ अच्छा समय बितेगा। दफ्तर में सहकर्मियों और जूनियर्स का सहयोग मिलेगा। राजनीतिक संबंधों से लाभ होगा। मां दुर्गा के समक्ष कपूर जलाएं, कार्यों में सफलता मिलेगी।
- शुभ अंक: 02
- शुभ रंग: गोल्डन
कर्क राशि (Cancer)
व्यापार में अपेक्षा से अधिक लाभ होगा। नवविवाहित दंपत्ति के संबंध मजबूत होंगे। धन संबंधी मामलों में सतर्क रहें। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। मां दुर्गा का आशीर्वाद लें।
- शुभ अंक: 08
- शुभ रंग: हरा
सिंह राशि (Leo)
भाग्य का साथ मिलेगा। अनजान व्यक्ति से सहयोग प्राप्त हो सकता है। व्यापार में लाभ होगा। घरेलू जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। खर्चों पर नियंत्रण रखें। मां दुर्गा को इलायची अर्पित करें, नकारात्मकता दूर होगी।
- शुभ अंक: 01
- शुभ रंग: वॉयलेट
कन्या राशि (Virgo)
सरकारी कार्यों में लाभ की संभावना है। पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। करियर और बिजनेस में तरक्की के अवसर मिलेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों को शुभ समाचार मिलेगा। मां दुर्गा को पुष्प अर्पित करें।
- शुभ अंक: 05
- शुभ रंग: ग्रे
तुला राशि (Libra)
आप सामाजिक और धार्मिक कार्यों में सक्रिय रहेंगे। कार्यालय में कार्य को सावधानी से पूरा करें। किसी विवाद से बचें। कारोबार स्थिर रहेगा। मां दुर्गा को मिठाई का भोग लगाएं, रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी।
- शुभ अंक: 02
- शुभ रंग: मैजेंटा
वृश्चिक राशि (Scorpio)
आज आपको किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। जीवनसाथी के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा संभव है। मार्केटिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभकारी सौदा मिलेगा। मां दुर्गा को लौंग अर्पित करें, भय और चिंता दूर होगी।
- शुभ अंक: 07
- शुभ रंग: ऑरेंज
धनु राशि (Sagittarius)
व्यापार में बड़ा लाभ होने के योग हैं। वकीलों के लिए दिन शुभ है। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। दोस्तों की बातों को समझने का प्रयास करें। मां दुर्गा की आरती करें, पारिवारिक संबंध मजबूत होंगे।
- शुभ अंक: 04
- शुभ रंग: लाल
मकर राशि (Capricorn)
आज का दिन सामान्य रहेगा। किसी भी प्रकार के कानूनी विवाद से दूरी बनाए रखें। विद्यार्थियों को अतिरिक्त मेहनत करनी होगी। पड़ोसियों से सहयोग मिलेगा। मां चंद्रघंटा की आराधना करें, स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
- शुभ अंक: 01
- शुभ रंग: नीला
कुंभ राशि (Aquarius)
ऑफिस में आपकी राय को महत्व मिलेगा। लेखन और रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। परिवार का सहयोग बना रहेगा। मां दुर्गा को शहद अर्पित करें, समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।
- शुभ अंक: 05
- शुभ रंग: पीला
मीन राशि (Pisces)
बड़े निर्णय लेने के लिए दिन अनुकूल है। बिजनेस में लाभदायक डील होगी। मेडिकल छात्रों के लिए दिन शुभ रहेगा। घर में नन्हे मेहमान के आगमन की संभावना है। मां दुर्गा को कुमकुम का तिलक करें, समृद्धि प्राप्त होगी।
- शुभ अंक: 03
- शुभ रंग: गुलाबी
यह भी पढ़े: