Aaj Ka Rashifal 22 सितंबर 2025: आज का दिन खास है क्योंकि नवरात्रि के प्रथम दिवस मां शैलपुत्री की पूजा का महत्व है। आइए जानते हैं बारहों राशियों के लिए आज का दिन क्या संदेश लेकर आया है।
मेष (Aries)
मेष राशि के जातक आज अपनी मेहनत से कार्यक्षेत्र में सुधार देखेंगे। नौकरी और बिज़नेस में आपकी सूझबूझ आपको सफलता दिलाएगी। नियमों का पालन करें और अनावश्यक विवादों से बचें।
हेल्थ का ध्यान रखें और प्रलोभनों से दूरी बनाकर रखें।
- शुभ अंक: 2, 8, 9
- शुभ रंग: मरून
- आज का उपाय: मां शैलपुत्री की पूजा करें और मीठा बांटें।
वृषभ (Taurus)
वृषभ राशि वाले आज दोस्तों संग अच्छा समय बिताएंगे। घूमने-फिरने और धार्मिक स्थलों पर जाने का मौका मिलेगा। शिक्षा व प्रतियोगिता में प्रदर्शन बेहतर रहेगा।
करीबियों का साथ मिलेगा और लाभ के अवसर बनेंगे।
- शुभ अंक: 2, 4, 6
- शुभ रंग: सिल्वर
- आज का उपाय: मां शैलपुत्री की वंदना करें और मीठे पदार्थ बांटें।
मिथुन (Gemini)
मिथुन राशि के लोग आज परिवार के साथ मजबूत संबंध बनाएंगे। पैतृक मामलों में उत्साह बढ़ेगा और प्रशासनिक कार्यों में प्रगति होगी।
बड़ों का सम्मान करें और गुस्से से बचें।
- शुभ अंक: 2, 4, 5
- शुभ रंग: एक्वा ब्लू
- आज का उपाय: ध्यान बढ़ाएं और बड़ों की सलाह मानें।
कर्क (Cancer)
कर्क राशि वाले आज सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहेंगे। आपके रिश्ते मजबूत होंगे और भाई-बहनों का साथ मिलेगा।
निर्णय लेते समय जल्दबाज़ी न करें।
- शुभ अंक: 2, 5, 8
- शुभ रंग: लाइट पिंक
- आज का उपाय: मां शैलपुत्री की पूजा करें और अच्छे श्रोता बनें।
सिंह (Leo)
सिंह राशि के जातकों के घर आज उत्सव का माहौल रहेगा। पारिवारिक सहयोग से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा।
योजनाबद्ध तरीके से काम करें, सफलता मिलेगी।
- शुभ अंक: 1, 4
- शुभ रंग: चेरी रेड
- आज का उपाय: विनम्र बने रहें और मीठा बांटें।
कन्या (Virgo)
कन्या राशि के लोग रचनात्मक कार्यों में सफलता पाएंगे। बिज़नेस और परिवार में सुधार आएगा।
आपकी सकारात्मक सोच से सब प्रभावित होंगे।
- शुभ अंक: 2, 4, 5, 8
- शुभ रंग: मूनलाइट
- आज का उपाय: सूझबूझ से काम लें और दूसरों की मदद करें।
तुला (Libra)
तुला राशि के जातकों को निवेश में जल्दबाजी से बचना चाहिए। रिश्तों में सामंजस्य बनाए रखें।
जिद और अहंकार से दूर रहें।
- शुभ अंक: 2, 4, 6
- शुभ रंग: फिरोजी
- आज का उपाय: मां शैलपुत्री की पूजा करें और लक्ष्य तय करें।
वृश्चिक (Scorpio)
वृश्चिक राशि के लोगों को प्रोफेशनल कार्यों में मित्रों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक मामलों में सुधार होगा।
मेहमानों का आगमन हो सकता है।
- शुभ अंक: 2, 7, 9
- शुभ रंग: रेड रोज़
- आज का उपाय: दान-पुण्य करें और सतर्क रहें।
धनु (Sagittarius)
धनु राशि के जातक नियमों का पालन करके काम में सफलता पाएंगे। व्यापार और करियर में लाभ मिलेगा।
लंबित धन वापस मिलेगा।
- शुभ अंक: 3, 7, 9
- शुभ रंग: भगवा
- आज का उपाय: सहयोग की भावना बढ़ाएं और मिठाई बांटें।
मकर (Capricorn)
मकर राशि के जातकों की किस्मत आज उनका साथ देगी। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी और कारोबार में तेजी आएगी।
सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
- शुभ अंक: 2, 4, 8, 9
- शुभ रंग: रस्ट
- आज का उपाय: मां शैलपुत्री की पूजा करें और तीर्थ यात्रा का संकल्प लें।
कुंभ (Aquarius)
कुंभ राशि वाले धैर्य और सजगता के साथ आगे बढ़ें। पारिवारिक माहौल सामान्य रहेगा।
रिसर्च और नई योजनाओं में प्रगति होगी।
- शुभ अंक: 2, 4, 8
- शुभ रंग: लाइट ब्लू
- आज का उपाय: नकारात्मक विचारों से बचें और दूसरों की मदद करें।
मीन (Pisces)
मीन राशि के जातक साझा कार्यों में सफलता पाएंगे। बिज़नेस और साझेदारी के मामलों में प्रगति होगी।
आकर्षक प्रस्ताव मिल सकते हैं।
- शुभ अंक: 2, 3, 9
- शुभ रंग: ऑरेंज
- आज का उपाय: मां शैलपुत्री की पूजा करें और दान-पुण्य बढ़ाएं।
यह भी पढ़े: