मुख्यमंत्री लड़की बहन योजना 2025: महाराष्ट्र सरकार ने महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए “मुख्यमंत्री लड़की बहन योजना” शुरू की है। इस योजना के तहत 21 से 65 साल तक की महिलाओं को हर महीने ₹1500 की वित्तीय मदद दी जाती है।
कौन ले सकता है योजना का फायदा?
- महिला की उम्र 21 से 65 साल के बीच होनी चाहिए।
- परिवार की वार्षिक आय ₹2.5 लाख से कम होनी चाहिए।
- महिला का बैंक खाता आधार से लिंक होना ज़रूरी है।
ई-केवाईसी क्यों ज़रूरी है?
योजना का पैसा सीधे बैंक खाते में भेजा जाता है, लेकिन इसके लिए ई-केवाईसी (Electronic KYC) करना अनिवार्य कर दिया गया है।
- यह प्रक्रिया 17 अगस्त 2025 से शुरू हुई थी।
- लाभार्थी महिलाओं को 2 महीने के भीतर ई-केवाईसी पूरी करनी होगी।
- अगर समय पर ई-केवाईसी नहीं हुआ, तो योजना का पैसा खाते में नहीं आएगा।
सरकार ने यह नियम इसलिए बनाया क्योंकि जांच में लगभग 26 लाख फर्जी लाभार्थी सामने आए थे। अब ई-केवाईसी से यह सुनिश्चित होगा कि मदद सिर्फ असली और पात्र महिलाओं तक ही पहुँचे।
फर्जी वेबसाइटों से बचें
सरकार ने महिलाओं को चेतावनी दी है कि वे कोई भी ई-केवाईसी सिर्फ आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ही करें। कई नकली वेबसाइटें धोखाधड़ी के ज़रिए महिलाओं को फंसाने की कोशिश कर रही हैं।
कितनी महिलाओं को मिलेगा फायदा?
इस योजना से महाराष्ट्र की करीब 2.25 करोड़ महिलाएं जुड़ी हुई हैं। अगर आप भी पात्र हैं और समय पर ई-केवाईसी करा लेंगी, तो आपको हर महीने ₹1500 की मदद मिलती रहेगी और किसी भी धोखाधड़ी से भी बचाव होगा।
यह भी पढ़े: