Vinita Gupta ने जो ठाना वो कर दिखाया, 35000 करोड़ रुपए की कंपनी में हैं CEO, मिलें…

Rakesh Kumar
3 Min Read
Vinita Gupta

Vinita Gupta : अगर कोई कुछ करने की ठान ले तो उसे रोकना काफी मुश्किल है। फिर चाहे राह में कितने ही रोड़े आए भगवान भी उसका साथ देते हैं। हमारी आज की शख्सियत विनीता गुप्ता ने भी कुछ ऐसी ही मिसाल कायम की है। विनीता फार्मेसी के क्षेत्र में उन चुनिंदा महिलाओं में से एक हैं, जो शीर्ष पर पहुंची हैं। दूसरी पीढ़ी की बिजनेस लीडर विनीता 35 हजार 237 करोड़ रुपए के मार्केट कैप वाली ल्युपिन लिमिटेड की सीईओ हैं। उन्हें देश की सबसे अमीर महिलाओं में से एक होने का दर्जा प्राप्त है। विनीता के पिता दिवंगत बिजनेस टाईकून देश बंधु गुप्ता ने मल्टी बिलियन डॉलर कंपनी शुरू की थी। विनीता को बिजनेस इंटरनेशनल और ल्युपिन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का श्रेय जाता है।

यह भी पढ़ें : ICICI की FD से अब ज्यादा फायदा, बढ़ीं ब्याज दरें, जानें अलग-अलग अवधि वाली FD देगी कितना पैसा

पिता की कंपनी ल्युपिन को जॉइन करने से पहले विनीता…

विनीता की शिक्षा पर नजर डालें तो उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ मुंबई से ग्रेजुएशन किया था। इसके बाद उन्होंने अमेरिका में केलोग स्कूल ऑफ मैनेजमेंट से एमबीए की डिग्री ली। अपने पिता की कंपनी जॉइन करने से पहले विनीता के सामने सिर्फ एक ही लक्ष्य था कि ल्युपिन के पूरे पोटेंशल को महसूस कर उसे अमेरिकी बाजार तक ले जाना। दो दशक के बाद वह यूएस फार्मा सेक्टर में सर्वाधिक प्रभावशाली बिजनेसवूमैन में से एक हैं। अमेरिका में पढ़ाई करते समय उन्होंने बाजार को समझा। विनीता के पिता ने उससे यूएस मार्केट में विस्तार के लिए ब्ल्यूप्रिंट क्रिएट करने को कहा। ल्युपिन के टर्नओवर को 5 प्रतिशत से विनीता यूएस बिजनेस को 45 प्रतिशत शेयर से ज्यादा ले गईं।

अपने भाई के साथ कंपनी चलाती हैं विनीता

विनीता ने कई बिजनेस अवार्ड जीते हैं और वह कई सालों से पॉवर लिस्ट में शुमार हैं। विनीता ने शो को चलाया जब ल्युपिन ने एक भारतीय फार्मा कंपनी द्वारा सबसे बड़ा विदेशी अधिग्रहण किया। उसने यूएस बेस्ड गेविस फार्मा का 2018 में 5610 करोड़ रुपए (880 मिलियन डॉलर) में अधिग्रहण किया। विनीता अपने भाई निलेश गुप्ता के साथ ल्युपिन चलाती हैं। निलेश कंपनी में एमडी हैं। विनीता को साल 2013 में कंपनी का सीईओ बनाया गया था। उनकी मां मंजू गुप्ता कंपनी की नॉन एक्जीक्यूटिव चेयरमैन हैं। विनीता ने बृज शर्मा के साथ शादी की, जो एक करोड़पति एंट्रेप्रेन्योर व इनवेस्टर हैं। वे अमेरिका में रहते हैं और उनके एक बेटा कृष शर्मा है। पूर्व में विनीता और गुप्ता फैमिली की नेटवर्थ 2.8 बिलियन डॉलर बताई गई थी।

यह भी पढ़ें : ऐसी है कीर्ति की ‘कीर्ति’ : भारतीय छात्रा को अमेरिकी कंपनी से मिला रिकॉर्डतोड़ पैकेज का ऑफर

Share This Article