Misbah Ashraf : एक साल में ही बना डाली 2463 करोड़ रुपए की कंपनी, छोड़ दिया था कॉलेज

Rakesh Kumar
3 Min Read
Misbah Ashraf

Misbah Ashraf : आम तौर पर माना जाता है कि अच्छी पढ़ाई-लिखाई के बगैर बड़ा आदमी बनना संभव नहीं है, लेकिन ऐसा हमेशा नहीं होता। कुछ लोग अपवाद होते हैं। कह सकते हैं कि किसी में कुछ करने का जज्बा हो तो उसे कोई नहीं रोक सकता। राह में चाहे जितनी बाधाएं आए वह बुलंद हौसलों के दम पर सबसे पार पा लेता है। हमारे आज के हीरो मिस्बाह अशरफ की कहानी कुछ ऐसी ही है। मिस्बाह उन सभी बच्चों और युवाओं के लिए प्रेरणा हैं, जो किसी न किसी वजह से पढ़ाई में खास मुकाम हासिल नहीं कर पाते। उनके अभिभावकों को भी मिस्बाह से सीखना चाहिए कि किसी पर दबाव बनाए बगैर उसे अपना पसंदीदा काम करने दिया जाए।

यह भी पढ़ें : संघर्ष ने दिखाई राह! ऐसी है 1400 करोड़ रुपए की फर्म Adda247 के मालिक Anil Nagar की कहानी

कई कंपनियों में काम करने का लिया अनुभव

Misbah Ashraf : चलिए अब मिस्बाह का पूरा आगा-पीछा देख लिया जाए। मिस्बाह का जन्म और लालन-पालन बिहार में एक मिडिल क्लास फैमिली में हुआ। मिस्बाह के पिता एक शिक्षक जबकि मां एक गृहिणी हैं। मिस्बाह ने उद्यमी (entrepreneur) बनने के लिए ग्रेजुएशन के पहले साल में ही कॉलेज छोड़ दिया। उन्होंने सबसे पहले Cibola कंपनी की स्थापना की। कंपनी कुछ महीनों बाद ही बंद हो गई। कॉलेज छोड़ने के बाद मिस्बाह ने Pulse.qa (YC), Pursuit, Toymail (YC), Spangle जैसी कंपनियों में भी काम किया। मिस्बाह ने Cibola के चार साल बाद एक और स्टार्ट अप Marsplay लॉन्च किया। शानदार ग्रॉथ दर्ज होने के बाद इसे अधिग्रहीत (acquired) कर लिया गया था।

मई 2021 में शुरू की Jar कंपनी

Misbah Ashraf : मई 2021 में मिस्बाह ने एक और पार्टनर की मदद से अपना तीसरा वेंचर Jar शुरू कर दिया। इस स्टार्टअप को शुरू करने के पीछे मुख्य आइडिया बचत और निवेश का था। इसके 18 महीने बाद इसके 11 मिलियन से ज्यादा यूजर्स हो गए। Fintech Firm ने फंडिंग में 58 मिलियन डॉलर उठा लिए। स्थापना के एक साल बाद ही मिस्बाह की Jar ने 300 मिलियन डॉलर (2463 करोड़ रुपए) के वेल्युएशन पर 22.6 मिलियन डॉलर उठा लिए।

Jar उन चुनिंदा कंपनियों में से एक है जिसने तब मल्टी मिलियन डॉलर डील की जब फंडिंग धीमी हो रखी थी। कुछ महीनों पहले कंपनी की वेल्युएशन 200 मिलियन डॉलर पर आ गई थी। आपको बता दें कि मिस्बाह के साथ निश्चय एजी भी Jar कंपनी के सह संस्थापक हैं। वे चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर हैं। यह उनकी तीसरी कंपनी है। निश्चय को Forbes ने फाईनेंस एंड वेंचर कैपिटल (2023) में 30 अंडर 30 की सूची में चुना था।

यह भी पढ़ें : सबसे कम उम्र के भारतीय अरबपतियों की सूची में आता है Ankit Bhati का नाम, मिलिए…

Share This Article