Hindi News 90
Notification

सबसे कम उम्र के भारतीय अरबपतियों की सूची में आता है Ankit Bhati का नाम, मिलिए…

Rakesh Kumar
3 Min Read
Ankit Bhati

Ankit Bhati : कम उम्र में कोई बड़ी उपलब्धि हासिल करना बहुत मुश्किल होता है। ऐसी सफलता किसी बिरले को ही नसीब होती है। इसमें उस शख्स की जबरदस्त मेहनत छुपी होती है। आज हम आपको अंकित भाटी से मिलाने जा रहे हैं, जिनकी जितनी तारीफ की जाए उतनी ही कम है। अंकित ने देश की सबसे बड़ी स्टार्ट अप कंपनियों में से एक की स्थापना करने में अहम भूमिका निभाई है। IIT पास अंकित बच्चे-बच्चे की जबान पर चढ़े मशहूर राइड शेयरिंग एप और कैब सर्विस कंपनी Ola के फाउंडर्स (संस्थापकों) में से एक हैं। Ola मुख्य रूप से Uber को कड़ी चुनौती देती है। आपको बता दें कि अंकित ने अपने साथी और Ola के सह संस्थापक भाविश अग्रवाल (Bhavish Aggarwal) की जैसे IIT बॉम्बे से ग्रेजुएशन किया था। अंकित ने मैकेनिकल इंजीनियरिंग की डिग्री ली और वे कोडिंग में एक्सपर्ट हैं।

यह भी पढ़ें : जून में ही मिलने वाले हैं ये 3 शानदार स्मार्टफोन, इन तगड़े फीचर्स के साथ आ जाएगा मजा

अंकित और भाविश ने 2010 में की थी Ola Cabs की स्थापना

Ankit Bhati : Ola की स्थापना से पहले अंकित ने Microsoft, Make Sense और Wilcom जैसी कई फर्म्स में नौकरी की। अंकित ने Ola में टेक्नीकल फ्रंट पर मोर्चा संभाला और Ola Cabs में चीफ टेक्नीकल ऑफिसर (CTO) पद की जिम्मेदारी ली। दूसरी ओर, भाविश Ola के CEO हैं। Ola Cabs की स्थापना 2010 में की गई थी। अंकित और भाविश का नाम साल 2015 में भारत के सबसे छोटे अरबपतियों की सूची में दर्ज हो गया। तब अंकित की उम्र 28 और भाविश की 29 थी। इंडिया टुडे के मुताबिक आज से आठ साल पहले अंकित की नेट वर्थ 3000 करोड़ रुपए थी।

Ola Cabs का ओवरऑल रेवेन्यू है 938 करोड़ रुपए

Ankit Bhati : हुरुन इंडिया रिच लिस्ट के अनुसार अंकित ने जल्द ही देश के सबसे कम उम्र के अरबपतियों की लिस्ट में शामिल होने की उपलब्धि अपने खाते में डाल ली थी। इस बीच, Ola Cabs का ओवरऑल रेवेन्यू 938 करोड़ रुपए हो चुका है। इसकी पेरेंट कंपनी ANI Technologies में 3000 से ज्यादा कर्मचारी कार्यरत हैं। अंकित और भाविश Ola Cabs के साथ नई बुलंदियां छू रहे हैं। कंपनी के कुछेक सालों में रेवेन्यू 1000 करोड़ रुपए तक पहुंचने की उम्मीद है। अंकित और भाविश देश के सबसे प्रभावशाली उद्यमी (influential enterprenurs) में से एक हैं।

यह भी पढ़ें : लेना है 20000 रुपए से कम वाला स्मार्टफोन? ये हैं टॉप-5, इनके बारे में यहां जानें सबकुछ

Share This Article
International Women’s Day 2024: 5 इलेक्ट्रिक स्कूटर पर भारी छूट, पत्नी और बहन को दें गिफ्ट Kawasaki का बिग डिस्काउंट ऑफर! Ninja 400 पर मिल रही 35,000 की तगड़ी छूट बस खरीदो, लगाओं, 360 डिंग्री रखेंगे चोर पर नजर, ये 10 बेस्ट वायरलेस CCTV कैमरे कड़ाके की ठंड में गर्म रखेगी ये कंबल, ये हैं 8 बेहतरीन ऑप्शन धरती की तरफ बढ़ रहा 470 फीट का एस्ट्रॉयड, जानिए पूरी डिटेल