Hindi News 90
Notification

विदेशी सड़कों पर भी जलवे बिखेरेगी नई Mahindra Thar, यहां जानिए हमारी वाली SUV से कैसे होगी अलग

Rakesh Kumar
4 Min Read
Mahindra Thar

Mahindra Thar : पिछले कुछ सालों में देखने में आया है कि हमारे देश में स्पोर्ट्स यूटिलिटी विकल (SUV) को पसंद करने वालों की तादाद बढ़ गई है। भले ही इनकी कीमत ज्यादा हो, लेकिन लोगों को ये अपनी जरूरतों के हिसाब से ये रास आ रही हैं। कह सकते हैं कि ये कारें हमारे साथ कदमताल कर रही हैं यानी ताल से ताल मिला रही हैं। भारत में फिलहाल महिंद्रा थार सबसे ज्यादा लोकप्रिय लाइफस्टाइल SUV में से एक है। पिछले कुछ सालों में इस वाहन के प्रति दिखाए गए क्रेज से यह नई ऊंचाइयों पर पहुंच गई है। महिंद्रा थार को कई दफा जीप भी कह दिया जाता है। इसके पीछे कारण है कि इसमें कुछ चीजें जीप रेंगलर और आइकनिक विलीज जीप से मिलती-जुलती हैं। महिंद्रा थार भारतीय बाजार में काफी मशहूर वाहन है और यह सिर्फ यहीं बेची जाती है।

यह भी पढ़ें : 2023 Honda Shine 100 जीत रही बाइक लवर्स का दिल, ऐसे बढ़ाई Hero Splendor की मुश्किलें

इंटरनेशनल मार्केट में बढ़िया प्रदर्शन की उम्मीद

हालांकि कंपनी को उम्मीद है कि यह एसयूवी अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी बढ़िया प्रदर्शन के साथ सबका दिल जीत लेगी। इसीलिए कहा जा रहा है कि महिंद्रा इन दिनों एक रिडिजाइन्ड थार पर काम कर रही है, जो सिर्फ विदेशों में मिलेगी। जो लोग यह बात नहीं जानते उन्हें बता दें कि महिंद्रा मौजूदा थार को एफसीए के कारण संभावित कानूनी पेचिदगियों के डर से इंटरनेशनल मार्केट में बेचने की योजना नहीं बना रही है। कंपनी पूर्व में रोक्सर के कारण कई ईश्यू का सामना कर चुकी है।

महिंद्रा थार की कीमतों में की गई थी इतनी बढ़ोतरी

अपनी रग्ड एसयूवी को दूसरे देशों में बेचने के लिए एक नई महिंद्रा थार पर काम चल रहा है। इसमें मुख्य रूप से अलग डिजाइन होगी, लेकिन उन्हीं क्षमताओं के साथ। महिंद्रा थार की कीमत पर नजर डालें तो हाल ही भारत में इसके अलग-अलग वेरिएंट पर 1.05 लाख रुपए तक की बढ़ोतरी की गई है। डीजल मैनुअल हार्ड टॉप आरडब्ल्यूडी महिंद्रा थार का सबसे सस्ता वेरिएंट है, जिसके लिए अब 55000 रुपए ज्यादा देने पड़ेंगे।

भारत में नई 5 डोर थार लॉन्च करने की योजना

दूसरी ओर, महिंद्रा थार के एलएक्स डीजल मैनुअल हार्ड टॉप रियर व्हील ड्राइव वेरिएंट में सबसे ज्यादा 1.05 लाख रुपए बढ़ाए गए हैं। यह महिंद्रा थार का सबसे ज्यादा लोकप्रिय वेरिएंट है। महिंद्रा थार के 4डब्ल्यूडी वर्जन की कीमत अब 13.49 लाख से 16.77 लाख रुपए के बीच हो गई है। महिंद्रा अब आगामी महीनों में भारत में नई 5 डोर थार लॉन्च करने की तैयारी में है। कार कई दफा सोशल मीडिया पर नजर आ चुकी है और लोगों में इसे लेकर जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। वे बेसब्री से इसका इंतजार कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें : Baleno को टक्कर दे रही नई Fronx, देखें Maruti Suzuki की दोनों कारों में अंतर और फिर करें फैसला

Share This Article
International Women’s Day 2024: 5 इलेक्ट्रिक स्कूटर पर भारी छूट, पत्नी और बहन को दें गिफ्ट Kawasaki का बिग डिस्काउंट ऑफर! Ninja 400 पर मिल रही 35,000 की तगड़ी छूट बस खरीदो, लगाओं, 360 डिंग्री रखेंगे चोर पर नजर, ये 10 बेस्ट वायरलेस CCTV कैमरे कड़ाके की ठंड में गर्म रखेगी ये कंबल, ये हैं 8 बेहतरीन ऑप्शन धरती की तरफ बढ़ रहा 470 फीट का एस्ट्रॉयड, जानिए पूरी डिटेल