Hindi News 90
Notification

कोई नहीं खरीद रहा मारुति की ये सबसे सस्ती कार, बलेनो और स्विफ्ट पर टूट पड़े लोग

Rakesh Kumar
4 Min Read
Baleno

Maruti Suzuki Cars : भारत में कई सालों से मारुति सुजुकी की कारों का बोलबाला है। डिजाइन, फीचर्स, परफोरमेंस या प्राइस हर चीज में इन्हें बेमिसाल माना जाता है। देश में आज कितनी ही ऑटोमोबाइल कंपनियों की कारें दौड़ती हैं, लेकिन मारुति की कारों की बात ही कुछ और है। कई लोग तो कार का मतलब ही मारुति समझते हैं। बहरहाल हम बात करेंगे कंपनी की कारों की बिक्री के बारे में। इसमें मारुति की सबसे सस्ती कार ऑल्टो को इसके दूसरे मॉडल्स ने पीछे छोड़ दिया है।

यह भी पढ़ें : Baleno को टक्कर दे रही नई Fronx, देखें Maruti Suzuki की दोनों कारों में अंतर और फिर करें फैसला

मारुति सुजुकी इंडिया ने जारी की अप्रेल की रिपोर्ट

दरअसल सोमवार (1 मई) को मारुति सुजुकी इंडिया (MSI) ने अप्रेल की सेल रिपोर्ट जारी की। कंपनी ने पिछले माह कुल 1 लाख 60 हजार 529 कारें बेचीं यानी इसमें 7 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। देश के सबसे बड़े कारमेकर मारुति ने अप्रेल 2022 में डीलर्स को कुल 1 लाख 50 हजार 661 कारें डिसपेच की थीं। कंपनी की घरेलू बिक्री (डोमेस्टिक सेल्स) पर नजर डालें तो यह अप्रेल 2022 की 1 लाख 32 हजार 248 कारों की तुलना में अप्रेल 2023 में 1 लाख 43 हजार 558 यूनिट है। इसमें 9 फीसदी की वृद्धि है।

ऑल्टो और एस-प्रेसो को लगा करारा झटका

हालांकि मारुति की मिनी यानी छोटी कारों ऑल्टो व एस-प्रेसो की सेल्स 18 फीसदी कम हो गई है। जहां अप्रेल 2022 में यह संख्या 17137 थी, वहीं अप्रेल 2023 में यह 14110 यूनिट ही रह गई। इसका मतलब है कि कार लवर्स का रुझान इनके प्रति कम हो गया। दूसरी ओर, कॉम्पैक्ट सेग्मेंट की कारों स्विफ्ट, सिलेरियो, इग्निस, बलेनो व डिजायर की सेल्स में 27 प्रतिशत की शानदार बढ़ोतरी हुई है। इनकी कुल 74935 यूनिट बिकीं, जबकि अप्रेल 2022 में यह संख्या 59184 ही थी। आंकड़ों से जाहिर होता है कि इन कारों के लिए खरीदारों की लाइन लगी हुई है।

सियाज और यूटिलिटी विकल की सेल्स उत्साहजनक

इसी तरह मिड साइज सिडान सियाज की रिपोर्ट भी उत्साहजनक है। अप्रेल 2023 में सियाज की कुल 1017 यूनिट बिकीं, जबकि अप्रेल 2022 में यह संख्या 579 थी। एमएसआई के अनुसार यूटिलिटी विकल सेल्स भी बढ़ी है। इस कैटेगरी में शुमार ब्रेजा, ग्रैंड विटारा व अर्टिगा की कुल 36754 यूनिट बिकीं, जबकि अप्रेल 2022 में बिकने वाले इन वाहनों की संख्या 33941 थी। इसका मतलब है कि इस दफा यह 8 पर्सेंट की बढ़ोतरी है। कंपनी को एक्सपोर्ट (निर्यात) के स्तर पर निराशा हाथ लगी है। इसमें 8 प्रतिशत की गिरावट आई है। अप्रेल 2023 में विदेश में 16971 यूनिट बिकीं, जबकि अप्रेल 2022 में यह संख्या 18413 थी।

यह भी पढ़ें : 55,555 रुपए की कीमत के साथ सबसे सस्ता स्कूटर लॉन्च, कर देगा एक्टिवा की छुट्‌टी

 

Share This Article
International Women’s Day 2024: 5 इलेक्ट्रिक स्कूटर पर भारी छूट, पत्नी और बहन को दें गिफ्ट Kawasaki का बिग डिस्काउंट ऑफर! Ninja 400 पर मिल रही 35,000 की तगड़ी छूट बस खरीदो, लगाओं, 360 डिंग्री रखेंगे चोर पर नजर, ये 10 बेस्ट वायरलेस CCTV कैमरे कड़ाके की ठंड में गर्म रखेगी ये कंबल, ये हैं 8 बेहतरीन ऑप्शन धरती की तरफ बढ़ रहा 470 फीट का एस्ट्रॉयड, जानिए पूरी डिटेल