Hindi News 90
Notification

2023 Honda Shine 100 जीत रही बाइक लवर्स का दिल, ऐसे बढ़ाई Hero Splendor की मुश्किलें

Rakesh Kumar
6 Min Read
Honda Shine 100

2023 Honda Shine 100 : हाल ही चीन को पछाड़कर हम आबादी में नं.1 पोजिशन पर पहुंच गए हैं। जनसंख्या के साथ यहां वाहनों की संख्या भी तेज गति से बढ़ रही है। देश में चौपहिया की तुलना में दोपहिया वाहनों का बाजार ज्यादा गरम है। इसमें भी बाइक का दबदबा है। भारत दुनिया के सबसे बड़े मोटरसाइकिल मार्केट में से एक है। सबसे ज्यादा डिमांड एंट्री लेवल 100cc की बाइक्स की है। इस साल मार्च में मशहूर जापानी ऑटोमोबाइल कंपनी ने होंडा शाइन 100 लॉन्च की थी। इसकी एक्स शोरूम कीमत 64900 रुपए है। यह इस सेग्मेंट की टॉप क्लास बाइक हीरो स्प्लेंडर सहित हीरो एचएफ डिलक्स, टीवीएस रेडिओन, बजाज सीटी, बजाज प्लेटिना को तगड़ी चुनौती दे रही है। अब हम आपको बताना चाहेंगे कि होंडा शाइन 100 में ऐसी क्या बात है जो इसे दूसरी मोटरसाइकिलों से ज्यादा खास बनाती है।

यह भी पढ़ें : Cooler हो तो ऐसा! इसके आगे AC भी भरता है पानी, घर में होता है कश्मीरी वादियों का एहसास

इसलिए खास है डिजाइन

होंडा ने शाइन 100 के लिए पारंपरिक स्टाइलिंग एप्रोच रखी है। यह शाइन 125 जैसी लगती है। आगे के छोर पर एक मैटे फिनिश्ड मडगार्ड है। इसमें कोई एलईडी डीआरएलएस नहीं रखे गए हैं, लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। फ्यूल टैंक फ्लैट है और सिंगल पीस सीट की जैसे ही सेम लेवल पर है। हालांकि यह पतला है। मोटरसाइकिल के दोनों छोर पर 5 स्पोक 17 इंच अलॉय व्हील हैं, जो ड्रम ब्रेक्स के साथ फिट हैं। साइड पैनल में टेल की जैसे बढ़िया डिजाइन है। सिर्फ बाएं हाथ वाले पैनल में एक क्रोम इंसर्ट है। ग्रेब रेल्स एल्यूमिनियम के हैं, जो इसमें प्रीमियम अपील पैदा करते हैं। टेल लैम्प होंडा की सीडी 110 ड्रीम की याद दिलाते हैं। एक्जास्ट यूनिट स्लिम है और सिल्वर फिनिश्ड शील्ड कैरी करती है। डिजाइन बेसिक, कंजर्वेटिव, पर्पजफुल, फेमिलियर है। होंडा ने मोटरसाइकिल के बेस कलर के लिए ब्लैक रखा है, जबकि डिकैल्स के लिए 5 अलग रंग अवलेबल है। कंपनी शाइन 100 के लिए सीट कवर्स, क्रैश गार्ड्स सहित कई एसेसरीज बेचेगी।

शाइन 100 पर इंस्ट्रुमेंट कंसोल के लिए एनालॉग डायल्स हैं। ओडोमीटर भी एनालॉग टाइप है और ऑफर पर कोई ट्रिप मीटर नहीं हैं। ऑप्शन के रूप में डिजिटल डिस्प्ले उपलब्ध नहीं है, क्योंकि मोटरसाइकिल सिर्फ एक ट्रिम में बिकती है। अगर होंडा शाइन 100 के एक और वेरिएंट का प्लान बनाती है तो उसमें आइडल स्टार्ट स्टॉप सिस्टम और ब्ल्यूटूथ कनेक्टिविटी हो सकते हैं।

ऐसा है इंजन का सेटअप

आपको बता दें कि होंडा शाइन 100 को 98.98cc, सिंगल सिलेंडर, एअर कूल्ड इंजन पॉवर देता है। यह मोटर 7.28 बीएचपी का पीक पॉवर और 8.05 एनएम का मैक्जीमम टॉर्क जनरेट करती है। ट्रांसमिशन एक 4 स्पीड यूनिट है। यह सेटअप फेयरली डिसेंट है और प्रतिस्पर्धा के लिए ऑफर किए गए स्पेसिफिकेशंस के साथ बढ़िया है। वजन पर नजर डालें तो यह 99 किलो है। ओवरऑल रिफाइनमेंट और सेटअप की ट्रेक्टेबिलिटी इसे राइवल्स से खास बनाती है। ऑफसेट सिलेंडर कम फ्रिक्शनल वेल्यू रिकॉर्ड करता है। होंडा पिस्टन में हीट को चेक रखने के लिए जेट स्प्रे कूलिंग सिस्टम का इस्तेमाल करती है। क्लच हल्का और गियरबॉक्स स्मूथ है। शाइन 100 ट्रैफिक को आसानी से टैकल कर लेती है।

इस स्पीड को किया जा सकता है मैंटेन

बाइक पर 70 किमी/घंटा की रफ्तार से स्मूथली चला जा सकता है। सपल सस्पेंशन इसे फन लिटिल मोटरसाइकिल बनाता है। रियर शॉक एब्जार्बर्स के साथ टेंडम में फ्रंट टेलीस्कोपिक फॉर्क्स आरामदायक राइड की सुविधा देते हैं। इसमें 786 एमएम सीट हाईट और आरामदायक इर्गोज हैं। ड्रम ब्रेक्स कॉम्बी ब्रेकिंग सिस्टम के माध्यम से कनेक्टेड हैं। इससे मोटरसाइकिल को कंपोजर के साथ रोका जा सकता है और सिस्टम सुनिश्चित करता है कि कोई अनवांटेड व्हील लॉक नहीं हो।

जानें होंडा शाइन 100 देती है कितना माइलेज

होंडा ने अभी तक होंडा शाइन 100 के क्लेम्ड माइलेज का खुलासा नहीं किया, लेकिन बेस्ट इन क्लास माइलेज ऑफर करने का दावा कर रही है। हमने देखा कि शाइन 100 ज्यादा प्रयास किए बगैर 65 किमी/लीटर तक का माइलेज देती है। फ्यूल टैंक साइज 9 लीटर का है। यह बेसिक्स के दम पर विशिष्ट है। होंडा शाइन 100 फिल इट, शट इट, राइड इट का एटीट्यूड रखती है। इस बाइक को परफेक्ट पैकेज डील माना जा सकता है।

यह भी पढ़ें : Amazon Great Summer Sale की घोषणा, जानें कितने में मिलेंगे ये स्मार्टफोन, TV और AC

Share This Article
International Women’s Day 2024: 5 इलेक्ट्रिक स्कूटर पर भारी छूट, पत्नी और बहन को दें गिफ्ट Kawasaki का बिग डिस्काउंट ऑफर! Ninja 400 पर मिल रही 35,000 की तगड़ी छूट बस खरीदो, लगाओं, 360 डिंग्री रखेंगे चोर पर नजर, ये 10 बेस्ट वायरलेस CCTV कैमरे कड़ाके की ठंड में गर्म रखेगी ये कंबल, ये हैं 8 बेहतरीन ऑप्शन धरती की तरफ बढ़ रहा 470 फीट का एस्ट्रॉयड, जानिए पूरी डिटेल