2023 Hero Xtreme 160R 4V Vs TVS Apache RTR 160 4V : दोपहिया वाहन बाजार में लगातार हलचल होती रहती है। कंपनियां कस्टमर्स को लुभाने के लिए नए-नए मॉडल उतारती रहती हैं। दिग्गज टू व्हीलर कंपनी Hero Motocorp ने हाल ही में भारत में अपनी Xtreme 160R मोटरसाइकिल के लेटेस्ट वर्जन को अनवील (अनावरण) किया था। इसमें पिछले मॉडल की तुलना में कई सुधार किए गए हैं। 2023 Hero Xtreme 160R 4V बाइक बाजार में एंट्री कर चुकी है। Hero की इस बाइक की मुख्य रूप से TVS Apache RTR 160 4V से टक्कर है।
अब हम Hero Xtreme 160R 4V और TVS Apache RTR 160 4V की हर मायने में तुलना करेंगे :-
यह भी पढ़ें : आदिपुरुष के ‘राम’ प्रभास के पास है 215 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी, 65 करोड़ का बंगला और ये शाही कारें भी
Design
ऐसी नेक्ड स्ट्रीट मोटरसाइकिलों के एस्थेटिक्स (सौंदर्यता) व्यक्तिगत तौर पर मायने रखते हैं, लेकिन खास बात है कि दोनों बाइक स्ट्राइकिंग और अग्रेसिव एपियरेंस रखती हैं जिससे लोग आकर्षित होते हैं। पिछले दिनों लॉन्च की गई Xtreme 160R 4V तीन कलर ऑप्शन ब्लेजिंग स्पोर्ट्स रेड, मैट स्लेट ब्लैक और नियोन शूटिंग स्टार में मिलती है। दूसरी ओर, TVS Apache RTR 160 4V चार डिस्टिंक्ट पेंट स्कीम मैटे ब्लैक, मैटेलिक ब्ल्यू, नाइट ब्लैक और रेसिंग रेड में ऑफर की जाती है।
Engine Capabilities
नई Xtreme 160R एक 163.2cc सिंगल सिलेंडर इंजन के साथ इक्विप्ड है। यह एअर और ऑइल कूलिंग को कम्बाइन करता है। इंजन 16.6 bhp की पॉवर और 14.6 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। दूसरी ओर, TVS की बाइक में 159.7cc सिंगल सिलेंडर, फ्यूल इंजेक्टेड विद ऑइल कूलिंग होता है। यह 17.3 bhp पॉवर और 14.7 Nm टॉर्क प्रोड्यूस करता है। दोनों मोटरसाइकिल एक 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ पेयर्ड हैं।
Features
सस्पेंशन के मामले में Xtreme 160R 4V अपडसाइड डाउन (USD) फ्रंट फॉर्क्स से इक्विप्ड है, जबकि Apache RTR 160 4V कनवेंशनल टेलीस्कोपिक यूनिट्स को यूटिलाइज करती है। दोनों मोटरसाइकिलों में रियर (पीछे) पर एक मोनो शॉक एब्जॉर्बर होता है। ब्रेकिंग सिस्टम में एक फ्रंट डिस्क और एक रियर डिस्क/ड्रम होता है, जिसे ज्यादा सुरक्षा के लिए सिंगल चैनल ABS का साथ मिलता है। दोनों बाइक में एक डिजिटल इंस्ट्रुमेंट क्लस्टर है, जो ब्ल्यूटूथ कनेक्टिविटी ऑफर करता है।
Price
2023 Hero Xtreme 160R 4V की शुरुआती कीमत रेंज 1.27 लाख रुपए से लेकर 1.37 लाख रुपए तक है। दूसरी ओर, TVS Apache RTR 160 4V फिलहाल 1.24 लाख रुपए से लेकर 1.32 लाख रुपए की रेंज में अवलेबल है। ये सभी कीमतें दिल्ली में एक्स शोरूम की हैं। देखा जा सकता है कि दोनों मोटरसाइकिलों की कीमतों में बहुत ज्यादा अंतर नहीं है। इस तरह से हमने Hero और TVS की इन बाइक्स की मुख्य-मुख्य बातें आपके सामने रख दी हैं। अब यह आपको तय करना है कि इनमें से कौनसी खरीदना सही रहेगा।
यह भी पढ़ें : आदिपुरुष के लीड स्टार्स को पसंद है ये भोजन, जानें रियल लाइफ में कौन क्या खाते हैं