Image Credit: Google
दिवाली में लक्ष्मी पूजा हमारे जीवन में सफलता और समृद्धि को आमंत्रित करने के लिए है। दिवाली धन और समृद्धि की देवी देवी लक्ष्मी की पूजा का पर्याय है।
Image Credit: Google
दिवाली में माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए लोग कई तरह के विधि विधान और तरीकों को अपनाते हैं।
Image Credit: Google
यह हम आपको ज्योतिषी द्वारा सुझाए कुछ पारंपरिक प्रथाएं बता रहे हैं जो दिवाली में सकारात्मक ऊर्जा और आशीर्वाद लाने में मदद कर सकती हैं।
Image Credit: Google
इस दिवाली सफलता और समृद्धि का स्वागत करने के लिए आप यहां पांच सरल चीजें कर सकते हैं।
Image Credit: Google
दिवाली में दीपक जलाना अंधकार और अज्ञान पर प्रकाश की जीत का प्रतीक है।सूरज डूबेने के साथ ही दीपक को अंदर और बाहर जलाकर अपने घर को रोशन करें। यह दीपक रौशनी के साथ साथ प्रतीकात्मक रूप से नकारात्मकता को भी दूर करता है।
Image Credit: Google
एक प्राचीन प्रथा में वातावरण को शुद्ध करने के लिए खारे पानी के घोल का उपयोग करना शामिल है। माना जाता है कि पानी में सेंधा नमक या समुद्री नमक मिलाकर अपने घर के कोनों में छिड़कने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।
Image Credit: Google
लक्ष्मी पूजा की तैयारी के लिए, पूजा स्थल की सफाई और सजावट से शुरुआत करें। घर को फूलों, शुभ प्रतीकों और दीपकों से सजाएं। यह घर में समृद्धि के आशीर्वाद को आमंत्रित करता है।
Image Credit: Google
वास्तु शास्त्र के अनुसार, उत्तर दिशा सकारात्मक ऊर्जा और धन से जुड़ी है। दिवाली से पहले अपने घर के इस खास हिस्से की सफाई करें।
Image Credit: Google
दिवाली से पहले अपने घर में सूखे फूलों की जगह ताजे फूलों का इस्तेमाल करें। पूजा स्थल से लेकर घर को ताज़े फूलों से सजाएं।
Image Credit: Google
ताजे फूल नई शुरुआत और जीवन की सुंदरता का प्रतीक हैं। उनकी खुशबू और जीवंत रंग माहौल को बेहतर बनाते हैं, सकारात्मकता और सद्भाव फैलाते हैं।
Image Credit: Google
Image Credit: Google